हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा ग्लोइंग दिखे और मुलायम रहे. इसके लिए लोग अलग-अलग मॉइस्चराइजर और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा कुछ लोग चेहरे पर नमी बनाए रखने के लिए कई तरह के ऑयल भी लगाते हैं. खासकर सर्दी के मौसम में चेहरा ड्राई दिखने लगता है. ऐसे में लोग नारियल के तेल, बादाम के तेल, अरंडी और कुमकुमादि तेल आदि को चेहरे पर लगाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या चेहरे पर तेल लगाना चाहिए? इसी को लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट प्रियंका रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में स्किन एक्सपर्ट ने बताया है कि चेहरे पर नारियल तेल, बादम तेल आदि लगाने से क्या होता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?
डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, ड्राई और खिंची-खिंची स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए ज्यादातर लोग सर्दी के मौसम में नारियल का तेल लगाना पसंद करते हैं. नारियल के तेल को नेचुरल मॉइस्चराइजर माना जाता है. लेकिन स्किन को नमी देने के साथ ये स्किन पोर्स को बंद कर सकता है. इससे फिर चेहरे पर एक्ने-पिंपल की परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए डर्मेटोलॉजिस्ट चेहरे पर नारियल का तेल न लगाने की सलाह देती हैं. खासकर अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो इस तेल का इस्तेमाल फेस पर बिल्कुल न करें.
चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से क्या होता है?इसे लेकर स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, बादाम के तेल को 10 में से 6 नंबर दिए जा सकते हैं. ये ड्राई स्किन के लिए अच्छा हो सकता है. बादाम का तेल स्किन को नमी देता है. लेकिन इसे सीधे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. अगर ऐसा करने से आपको एलर्जी के साइन दिखें, चेहरे पर रेडनेस, खुजली या जलन हो, तो बादाम का तेल न लगाएं.
चेहरे पर अरंडी का तेल लगाने से क्या होता है?डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, अरंडी का तेल गाढ़ा होता है, लेकिन ये एक अच्छा ह्यूमेक्टेंट है. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, तो आप अरंडी का तेल लगा सकते हैं.
चेहरे पर कुमकुमादि तेल लगाने से क्या होता है?डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, कुमकुमादि तेल को भी 10 में से 6 नंबर दिए जा सकते हैं. ये कुछ हद तक चेहर से दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप जिस कुमकुमादि तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो प्योर होना चाहिए. साथ ही इसे भी चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
रोजहिप ऑयल को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?रोजहिप सीड ऑयल को डर्मेटोलॉजिस्ट 10 में से 9 नंबर देती हैं. स्किन एक्सपर्ट बताती हैं कि ये तेल त्वचा की ऊपरी परत को स्वस्थ रखने और स्किन बेरियल को रिपेयर करने में मदद कर सकता है.
चेहरे पर तेल लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यानस्किन एक्सपर्ट कहती हैं, हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है. इसलिए जो तेल किसी एक व्यक्ति को सूट करता है, जरूरी नहीं कि वह दूसरे की त्वचा के लिए भी अच्छा हो. इसलिए स्किन पर कोई भी ऑयल लगाने से पहले पैच टेस्ट करें, साथ ही अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई परेशानी है, तो ऑयल का इस्तेमाल करने से बचें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- चेहरे से पिंपल के भूरे निशानों को कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं