विज्ञापन

कपड़े धोने वाली साबुन घर पर कैसे बनाएं? जानें साबुन बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

आप घर पर भी बड़ी आसानी से कपड़े धोने वाली साबुन बना सकते हैं? इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

कपड़े धोने वाली साबुन घर पर कैसे बनाएं? जानें साबुन बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
घर पर कपड़े धोने वाली साबुन कैसे बनाएं?
(Photo Credit: NDTV)

कपड़े धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल हर कोई करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी बड़ी आसानी से कपड़े धोने वाली साबुन बना सकते हैं? इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. साथ ही आप एक बार में कई साबुन बनाकर रख सकते हैं. अम्मा की रसोई नाम के यूट्यूब चैनल पर कपड़े धोने वाली साबुन बनाने का बेहद आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें

  • घर पर साबुन बनाने के लिए आपको इस्तेमाल किए हुए खराब तेल 
  • 1 किला कास्टिक सोडा
  • 250 ग्राम कपड़े धोने का सोडा यानी सोडियम कार्बोनेट  
  • 250 ग्राम डिटर्जेंट पाउडर और 
  • 500 ग्राम गेंहू के आटे की जरूरत होगी.
घर पर कपड़े धोने वाली साबुन कैसे बनाएं?
  • इसके लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में लगभग 4 लीटर पानी डालें. इस पानी में 1 किला कास्टिक सोडा डालें. ऐसा करते हुए सावधानी बरतना जरूरी है. कास्टिक सोडा स्किन पर रिएक्शन कर सकता है इसलिए इसे धीरे से पानी में डालें. 
  • पानी में कास्टिक सोडा को डालकर अच्छी तरह चला लें. इसके लिए आप किसी लकड़ी की मदद ले सकते हैं. इस पानी में हाथ बिल्कुल न डालें. किसी बड़ी और मोटी लकड़ी की मदद से कास्टिक सोडा को धीरे-धीरे चलाएं. इसके बाद तैयार पानी को 24 घंटे के लिए ढककर रख दें. 
  • अगले दिन किसी दूसरे बर्तन में इस्तेमाल किया हुआ तेल डालें.
  • इस तेल में एक-एक कर बाकी सभी चीजें यानी 250 ग्राम कपड़े धोने का सोडा, 250 ग्राम डिटर्जेंट पाउडर और 500 ग्राम गेंहू के आटा डालकर अच्छी तरह चला लें. आपको इन चीजों को तेल में डालकर लगातार चलाना है, ताकी तेल में गांठ न बनें. 
  • अब, तैयार मिश्रण को कास्टिक सोडा वाले पानी में डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे भी आपको लगातार चलाते रहना है. 
  • आप चाहें, तो इसमें अपनी पसंद का कोई रंग भी मिला सकते हैं. 
  • थोड़ी देर फेंटने के बाद एक गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाएगा. इसके बाद इसे 5 से 6 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें. 
  • जब, मिश्रण अच्छी तरह जम जाए, तब इसे बर्तन से निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • बस, इतना करते ही आपकी साबुन बनकर तैयार हो जाएगी. आप इसे अपने कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- चेहरे पर कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए सबसे असरदार तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com