Face Packs: त्वचा पर आयदिन कोई ना कोई दिक्कत होती ही रहती है और इन्हीं में से एक है पिंपल्स की दिक्कत. सीबम का जरूरत से ज्यादा प्रोडक्शन, क्लोग्ड पोर्स, बैक्टीरियल ग्रोथ, स्ट्रेस, डाइट का सही ना होना और हार्मोनल बदलाव पिंपल्स (Pimples) का कारण बनते हैं. कई बार लोग पिंपल्स को नोंचकर उखाड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन ऐसा करने पर पिंपल्स पक जाते हैं और गहरे निशान भी छोड़ते हैं. ऐसे में कुछ फेस पैक्स लगाकर पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है. इन फेस पैक्स को बनाना बेहद आसान है और इनका असर भी तेजी से नजर आता है.
घर पर ही सैलून जैसे डार्क ब्राउन हो जाएंगे बाल, बस मेहंदी में मिलाकर लगा लीजिए ये चीजें
पिंपल्स के लिए फेस पैक्स | Face Packs For Pimples
मेथी का फेस पैक्समेथी का फेस पैक पिंपल्स को दूर कर सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए रात के समय 2 चम्मच मेथी के दाने भिगो लें और अगली सुबह इन दानों को पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को पिंपल्स पर हफ्ते में एक से दो बार लगाया जा सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुबह-सुबह फूल गया है पेट तो इन 3 योगासन से गैस निकाल दीजिए बाहर, तुरंत मिल जाएगा आराम
बेसन का फेस पैकत्वचा से डेड स्किन सेल्स हटाने वाले इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन (Besan), एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही में मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. इस फेस पैक से पिंपल्स कम होते हैं.
नीम और हल्दी पैकचेहरे पर नीम और हल्दी का फेस पैक पिंपल्स को दूर करता है. इस फेस पैक को बनाना भी बेहद आसान है. सबसे पहले 2 चम्मच नीम के पाउडर में एक चम्मच हल्दी और गुलाबजल या पानी मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर धो लें. नीम के एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरिल गुण एक्ने और पिंपल्स की सूजन भी कम करते हैं.
एलोवेरा और हल्दी का फेस पैकएंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर इस फेस को बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस फेस पैक को चेहरे पर 20 से 25 मिनट लगाकर रखें फिर धोकर साफ कर लें. चेहरे को इस फेस पैक से हाइड्रेटिंग गुण भी मिलते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
ये ज़ुल्फ अगर खुल्के गाना बनाना क्यों था संगीतकार रवि के लिए चैलेंजिंग | Bollywood Gold
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं