विज्ञापन

Kajri Teej Mehndi Designs: कजरी तीज पर हाथों में रचाएं सुंदर मेहंदी, देखिए लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन

आज हम आपके लिए कुछ शानदार और खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन लेकर आए हैं, जो कजरी तीज के मौके पर आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे.

Kajri Teej Mehndi Designs: कजरी तीज पर हाथों में रचाएं सुंदर मेहंदी, देखिए लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन
कजरी तीज के मेहंदी डिजाइन
Photo Credit: Pinterest

Kajri Teej Mehndi Designs: हिन्दू धर्म में कजरी तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास और पावन माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखती हैं और 16 श्रृंगार के साथ सजती-संवरती हैं. इस साल ये पर्व 31 अगस्त, दिन सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन हाथों में रची मेहंदी को सौभाग्य और प्रेम का प्रतीक माना जाता है.  अगर आप भी कजरी तीज के पावन अवसर पर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए कुछ शानदार और खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन लेकर आए हैं, जो आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

अगर आपको सिंपल और खूबसूरत मेहंदी पसंद है, तो फूलों वाला डिजाइन आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. फूल, पत्तियां और छोटी कलियों से बनी मेहंदी हाथों पर बेहद सुंदर लगती है और लुक को ज्यादा भारी भी नहीं बनाती.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

अगर आप स्टाइलिश लेकिन ज्यादा भरी हुई मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं, तो अरेबिक मेहंदी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसका बेलदार डिजाइन, मोटी आउटलाइन और खुली जगहें हाथों को बेहद खूबसूरत और शानदार लुक देती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

आप तीज पर मोर वाली मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं. मोर के खूबसूरत पंख और घुमावदार पैटर्न हाथों की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं. आप चाहें तो सिर्फ एक बड़े मोर को डिजाइन का मेन हिस्सा बना सकती हैं या फिर इसे फूलों और पेसली पैटर्न के साथ जोड़कर और भी खास लुक दे सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

आप कजरी तीज पर मेहंदी का मंडला डिजाइन लगा सकते हैं. ये सिंपल लेकिन ट्रेडिशनल डिजाइन होता है. ये खूबसूरत डिजाइन हाथों पर बेहद क्लासी लगती है और फेस्टिव लुक देती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

अगर आप कुछ अलग और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो गुलाब के फूलों के डिजाइन वाली मेहंदी ट्राई कर सकती हैं. उंगलियों से शुरू होकर बारिश की बूंदों जैसी बहती हुई इसका डिजाइन हाथों को बेहद शानदार लुक देती है.

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर कान्हा की झांकी सजाने के 7 खूबसूरत तरीके, घर में दिखेगा वृंदावन जैसा माहौल

यह भी पढ़ें: Homemade Facial: घर पर करें पार्लर जैसा महंगा फेशियल, टैनिंग से मिलेगा छुटकारा, चमक उठेगा चेहरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajri Teej 2026, Mehndi Design
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com