विज्ञापन

Hartalika Teej Mehndi Designs: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं ये मेहंदी, फुल और हाफ हाथ के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन

हम आपके लिए हरतालिका तीज पर हाथों की मेहंदी के कुछ बेहद सुंदर, मिनमिल और हैवी मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं, जो रचने के बाद बहुत सुंदर दिखते हैं. यहां देखिए मेहंदी के सुंदर डिजाइन.

Hartalika Teej Mehndi Designs: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं ये मेहंदी, फुल और हाफ हाथ के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन
हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन
file photo

Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक प्रमुख और कठिन व्रत माना जाता है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है. इस साल हरतालिका तीज सोमवार, 14 सितंबर को मनाई जाएगी. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य के व्रत रखती हैं. सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए तीज पर सोलह श्रृंगार करती हैं और मेहंदी (Teej Mehndi Design) जरूर लगवाती हैं. ऐसे में हम आपके लिए हरतालिका तीज पर हाथों की मेहंदी के कुछ बेहद सुंदर, मिनमिल और हैवी मेहंदी डिजाइन (Mehndi Design) लेकर आए हैं, जो रचने के बाद बहुत सुंदर दिखते हैं. देखिए मेहंदी के सुंदर डिजाइन.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: (Photo Credit: @artistic_bhanumehendi/Instagram)

मंडला पाम मेहंदी डिजाइन (Mandala Palm Mehndi Design)

मंडला मेहंदी डिजाइन हथेली के बीच में एक बड़े, गोल डिजाइन पर फोकस करता है, जो हल्की लाइनों, डॉट्स और सिमिट्रिकल शेप्स से भरा होता है. यह सबसे आसान फुल-हथेली डिजाइन में से एक है, जिसे आप घर पर ट्राई कर सकते हैं. यह मेहंदी डिजाइन सभी उम्र के लोगों पर सूट करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: (Photo Credit: @arpitmehndiart/Instagram)

पूरे हाथ के लिए मेहंदी डिजाइन (Hartalika Teej Mehndi Design)

अगर आप मेहंदी लगाने में नई हैं या आपके पास बस टाइम कम है, तो पत्तों वाली मेहंदी एक स्मार्ट और ट्रेंडी चॉइस है. ये डिजाइन आमतौर पर उंगली के बेस से शुरू होते हैं और ऊपर की ओर मुड़ते हैं, जिससे छोटी पत्तियों, कर्ल और डॉट्स का इस्तेमाल करके एक सुंदर इफेक्ट बनता है. ये कैजुअल और त्योहारों, दोनों मौकों के लिए परफेक्ट हैं. तीज मेहंदी डिजाइन के लिए यह अच्छा ऑप्शन है, यह एक हल्का लेकिन फैशनेबल लुक देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

आधे हाथ की मेहंदी डिजाइन (Half Hand Mehndi design)

तीज के लिए मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है. आधे हाथ का अरेबिक डिजाइन आम तौर पर आपके हाथ पर तिरछा होता है, जिसमें फूलों या पत्तियों वाले डिजाइन दोहराए जाते हैं. अगर आप कुछ जल्दी लेकिन स्टाइलिश चाहते हैं तो यह डिजाइन एकदम सही है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें:- फटी और पुरानी जींस का क्या करें? इन 5 आसान तरीकों से दें नया रूप, घर की बढ़ जाएगी खूबसूरती

यह भी पढ़ें:- चेहरे पर काले दाग, धब्बे और पिंपल कैसे हटाएं? टमाटर का ये देसी उपाय कर सकता है कमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hartalika Teej, Mehndi Designs, Teej Mehndi Designs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com