Homemade Facial: हर महिला की चाह होती है कि उनके चेहरे पर निखार बना रहे. लेकिन धूप, धूल और प्रदूषण समेत अन्य कई कारणों से त्वचा अक्सर बेजान और टैन हो जाती है. ऐसे में ग्लो वापस पाने के लिए बार-बार पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट कराना हर किसी के बजट में नहीं होता. अगर आप भी टैनिंग और डल स्किन से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. दरअसल, अब पार्लर के महंगे फेशियल पर पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आप घर की किचन में मौजूद कुछ चीजोंं की मदद से ही आसानी से फेशियल कर सकती हैं. इससे न केवल टैनिंग हटेगी, बल्कि आपकी त्वचा डीप क्लीन होकर निखर जाएगी.
होम मेड फेशियल के लिए जरूरी सामग्री
- ठंडा कच्चा दूध
- 1 कॉटन बॉल
- चावल का आटाा
- गुलाब जल
- शहद
- एलोवेरा जेल
- बादाम का तेल
- हल्दी
- नींबू का रस
- दही

Photo Credit: Pexels
फेशियल का पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
चेहरे को करें साफ
फेशियल के लिए अपने चेहरे को सबसे पहले साफ करें. इसके लिए आप 1 कॉटन बॉल को ठंडेे कच्चे दूध में भिगोएं और फिर पूरे चेहरे से लेकर गर्दन को पोंछें. इससे चेहरे पर जमी गंदगी और धूल-मिट्टी आसानी से साफ हो जाएगी. फिर फेस को साफ पानी से वॉश कर लें.
अब करें स्क्रबिंग
इसके लिए 1 चम्मच चावल का आटा लें और उसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं. अब तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें. इससे डेड सेल्स और जिद्दी ब्लैकहेड्स निकल जाएंगे. 5-10 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से वॉश कर लें.
मसाज है जरूरी
स्क्रबिंग के बाद अपने फेस की मसाज करें. इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल के साथ 1 चम्मच बादाम तेल और 1 चुटकी हल्दी मिक्स करे. अब इस स्मूथ पेस्ट को फेस पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें. ये मसाज आपको 7 से 10 मिनट तक करनी होगी.
लगाएं फेसपैक
इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी डालें. इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें.
फेसवॉश
20-25 मिनट बाद जब फेसपैक सूख जाए तो चेहरे को अच्छे से वॉश कर लें. ध्यान रहे कि आप हाथों से मसाज करते हुए फेसवॉश करें. आखिर में साफ पानी से चेहरा धोकर, मॉइस्चराइजर लगा लें. इससे टैनिंग से छुटकारा मिलेगा और स्किन भी चमक उठेगा.
यह भी पढ़ें: भारतीय स्किन टोन पर जचेंगे ये 5 हेयर कलर्स, मिनटों में बदल जाएगा आपका पूरा लुक, बिना मेकअप भी दिखेगा निखार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं