विज्ञापन

जन्माष्टमी पर कान्हा की झांकी सजाने के 7 खूबसूरत तरीके, घर में दिखेगा वृंदावन जैसा माहौल

जन्माष्टमी पर घर में कान्हा की झांकी सजाने के लिए फूल, मटकी, मोर पंख और बांसुरी जैसी चीजों का इस्तेमाल करें. जानिए 7 आसान और खूबसूरत सजावट के तरीके, जिनसे घर में वृंदावन जैसा माहौल नजर आएगा.

जन्माष्टमी पर कान्हा की झांकी सजाने के 7 खूबसूरत तरीके, घर में दिखेगा वृंदावन जैसा माहौल
जन्माष्टमी पर कान्हा की झांकी सजाने के तरीके
file photo

Janmashtami Kanha Jhanki Decoration Ideas: जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव देशभर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन घरों और मंदिरों में कान्हा की खूबसूरत झांकी सजाई जाती है. इसके अलावा भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं. अगर, आप भी इस बार अपने घर में ऐसी झांकी बनाना चाहते हैं, जो देखने में सुंदर होने के साथ-साथ वृंदावन जैसा माहौल दे, तो कुछ आसान चीजों जैसे- फूलों, मोर पंख, मटकी, बांसुरी और हरे पौधों से झांकी को खास और नया लुक दिया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर जन्माष्टमी की झांकी कैसे बनाएं.

फूलों से सजाएं

कृष्ण जी की झांकी को सजाने के लिए फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आप गेंदे, गुलाब और चमेली के फूलों से झांकी के चारों तरफ सजावट कर सकते हैं. फूलों की लड़ियां पीछे की दीवार पर लगाएं. इसके अलावा कान्हा जी की मूर्ति के आसपास फूलों की पंखुड़ियां भी बिछा सकते हैं.

मटकी और माखन से दें गोकुल वाला लुक

कान्हा जी को माखन बहुत पसंद है. ऐसे में जन्माष्टमी की झांकी में मटकी जरूर रखें. छोटी मिट्टी की मटकियों को रंगकर या उन पर सजावटी कपड़ा लगाकर उसे नया लुक दिया जा सकता है. एक मटकी को थोड़ा ऊपर लटकाएं और उसके आसपास फूलों की लड़ियां लगाएं. इससे झांकी को बिल्कुल गोकुल जैसा अंदाज मिलेगा, जैसे गोकुल में मटकी लगाई जाती है.

मोर पंख और बांसुरी

भगवान कृष्ण की पहचान उनके मोर मुकुट और बांसुरी से भी जुड़ी होती है. कान्हा जी झांकी की सजावट में मोर पंखों का इस्तेमाल करना अच्छा होगा. इसके अलावा कान्हा जी की मूर्ति के पास छोटी बांसुरी रखें. पीछे की तरफ मोर पंखों से डिजाइन बनाया जा सकता है. यह बिल्कुल अगल और नया दिखाई देगा.

छोटा सा वृंदावन तैयार करें

जन्माष्टमी की झांकी में छोटे पेड़-पौधे, घास और मिट्टी के छोटे घर लगाकर वृंदावन जैसा माहौल बनाया जा सकता है. अगर, आपके पास थोड़ी अच्छी जगह है, तो एक छोटी नदी या तालाब का मॉडल भी तैयार किया जा सकता है. इम मॉडल के आसपास गाय और बछड़े की छोटी मूर्तियां रखें. इससे झांकी देखने में बहुत प्यारी लगेगी.

झूले में बैठाएं लड्डू गोपाल

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए छोटा झूला सजाया जा सकता है. इस झूले को फूलों, मोतियों और रिबन से सजाएं. उसमें कान्हा की छोटी मूर्ति रखकर आसपास छोटी लाइट्स लगाएं. रात के समय यह झांकी बहुत खूबसूरत दिखाई देगी.

लाइट्स का इस्तेमाल

झांकी को और सुंदर और चमकदार बनाने के लिए LED लाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. पीली और सफेद रोशनी के साथ फूलों की सजावट भी बहुत सुंदर लगेगी.

बाल कृष्ण की शरारतों वाली थीम बनाएं

अगर, इस बार जन्माष्टमी पर आप कुछ अलग करना चाहते हैं. इस बार जन्माष्टमी की झांकी को बाल कृष्ण की शरारतों की थीम पर सजा सकते हैं. इसमें माखन की मटकी, छोटी गाय, बांसुरी और ग्वाल-बाल की मूर्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ ही कान्हा जी के आसपास मक्खन की छोटी मटकी और फूलों की सजावट करें.

यह भी पढ़ें:- गणेश चतुर्थी पर घर में गणपति स्थापना से पहले जरूर करें ये 7 काम, पॉजिटिव एनर्जी से भर जाएगा माहौल, जानिए नियम और सही पूजा विधि

यह भी पढ़ें:- घर की एंट्री को बनाएं खूबसूरत, पौधों और सजावटी गमलों से सजाने के 5 सस्ते DIY आइडिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami, Laddu Gopal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com