विज्ञापन

Microwave चालू नहीं हो रहा? टेक्नीशियन बुलाने से पहले ये 5 चीजें कर लें चेक

आपने खाना पकाने की पूरी तैयारी कर ली और आपका माइक्रोवेव ऑन ही नहीं हो रहा, उसमें पावर ही नहीं आ रहा तो आप क्या करेंगे. नए माइक्रोवेव के साथ भी ऐसी परेशानी आ सकती है. ऐसे में बिना कुछ सोचे टेक्नीशियन बुलाने से पहले आपको कुछ चीजों को चेक कर लेना चाहिए.

Microwave चालू नहीं हो रहा? टेक्नीशियन बुलाने से पहले ये 5 चीजें कर लें चेक
Microwave चालू नहीं हो रहा, क्या करें? ( Image NDTV)

आजकल स्मार्ट कुकिंग के कई ऑप्शन हो गए हैं. अब खाना पकाने के लिए लकड़ी और उपले जलाने की जरूरत नहीं होती. गैस सिलेंडर महंगे हो गए तो उसके भी कई विकल्प आ गए है. इनमें से माइक्रोवेव भी एक ऑप्शन है. लेकिन माइक्रोवेव का इस्तेमाल करने के पहले इससे जुड़ी कुछ खास बातें जान लेना भी जरूरी है. आपने खाना पकाने की पूरी तैयारी कर ली और आपका माइक्रोवेव ऑन ही नहीं हो रहा, उसमें पावर ही नहीं आ रहा तो आप क्या करेंगे. नए माइक्रोवेव के साथ भी ऐसी परेशानी आ सकती है. ऐसे में बिना कुछ सोचे टेक्नीशियन बुलाने से पहले आपको कुछ चीजों को चेक कर लेना चाहिए. आइए जानते हैं माइक्रोवेव स्टार्ट न होने पर किन प्वाइंट्स को चेक करना चाहिए.

माइक्रोवेव नहीं हो रहा चालू, तो क्या करें? (What to do if your microwave won't turn on?)

"Start" बटन दबाकर देखें

कई बार ऐसा होता है कि आपने सेटिंग्स तो कर ली लेकिन स्टार्ट बटन ही नहीं दबाया. तो सबसे पहले, यह पक्का कर लें कि आपने माइक्रोवेव इस्तेमाल करने के लिए "Start" बटन दबाकर देख लिया है. कई बार ऐसा होता है कि स्टार्ट बटन न दबा हो.

डिस्प्ले को Clear और Reset करें

अगर स्टार्ट बटन दबाने से काम नहीं बनता, तो "Stop" या "Cancel" बटन दबाकर डिस्प्ले को Clear और Reset करने की कोशिश करें.

प्लग चेक करें

पक्का करें कि माइक्रोवेव का प्लग पूरी तरह से लगा हुआ है. हो सकता है कि प्लग गलती से थोड़ा बाहर खिसक गया हो और उसे बस दोबारा लगाने की जरूरत हो. अगर इसके बावजूद भी माइक्रोवेव नहीं चल रहा तो उस प्लग को चेक करें. उसमें कोई दूसरा डिवाइस या मोबाइल फोन का चार्जर वगैरह लगा कर देखें कि क्या उसमें पावर आ रही है.

ब्रेकर को Reset करें

अगर माइक्रोवेव प्लग-इन है, लेकिन उसे बिजली नहीं मिल रही है, तो ब्रेकर या फ्यूज को Reset करने की कोशिश करें. हो सकता है कि माइक्रोवेव की वजह से ब्रेकर ट्रिप हो गया हो या फ्यूज उड़ गया हो.

दरवाजा ठीक से बंद करें

ये चेक करें कि माइक्रोवेव का दरवाजा पूरी तरह से बंद हो. माइक्रोवेव में सेंसर लगे होते हैं, जो यह पक्का करते हैं कि दरवाजा पूरी तरह से बंद है, ताकि वह ठीक से काम कर सके. अगर दरवाजा ठीक से बंद नहीं है तो माइक्रोवेव काम नहीं करेगा.

ये भी पढ़ें: बारिश में भीग गया है मोबाइल? फटाफट अपनाएं ये देसी और असरदार ट्रिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What To Do If Your Microwave Won't Turn On, Microwave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com