विज्ञापन

Best Places to Visit in November: पहाड़, समुद्र और रेगिस्तान... नवंबर में फैमिली ट्रिप के लिए ये 10 जगहें हैं खास

Best Places to Visit in November: नवंबर का महीना परिवार के साथ घूमने-फिरने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस दौरान मौसम सुहावना रहता है, जिससे सफर करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना आसान हो जाता है. अगर आप भी इस महीने फैमिली ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं, तो भारत की कुछ खूबसूरत जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

Best Places to Visit in November: पहाड़, समुद्र और रेगिस्तान... नवंबर में फैमिली ट्रिप के लिए ये 10 जगहें हैं खास
मानसून के बाद गोवा का मौसम हो जाता है सुहावना
ndtv

नवंबर का महीना घूमने के शौकीन लोगों के लिए अच्छा समय होता है. इस दौरान मौसम में ठंडक आने लगती है और मानसून के बाद प्रकृति भी नए रंग में नजर आती है. ऐसे में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने का मजा दोगुना हो जाता है. अगर आप बच्चों, माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो भारत की कई खूबसूरत जगहें आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं. कहीं आपको ऊंचे पहाड़ और शांत झीलें देखने को मिलेंगी, तो कहीं समुद्र के किनारे, ऐतिहासिक किले और रेगिस्तान का अनोखा नजारा मिलेगा. हर जगह का अपना अलग आकर्षण है. आइए जानते हैं नवंबर में परिवार के साथ घूमने के लिए भारत की 10 शानदार जगहों के बारे में.

ऐतिहासिक इमारतों के लिए मशहूर है जयपुर

जयपुर अपनी खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतों, महलों और किलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इस 'गुलाबी नगरी' की स्थापना 1727 में महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने की थी. जयपुर का हवा महल अपनी अनोखी वास्तुकला और 953 झरोखों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. साल 1799 में बना यह पांच मंजिला महल सिर्फ देखने में खूबसूरत नहीं, बल्कि इसके निर्माण के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है. सिटी प्लैसजयपुर के दिल में स्थित यह सिटी पैलेस राजपूत और मुगल वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है, जिसका एक हिस्सा आज भी शाही परिवार का निवास है. वहीं, शाम के समय चौखी ढाणीी जाकर पारंपरिक राजस्थानी भोजन, लोक संगीत और रंग-बिरंगे लोक नृत्य का आनंद ले सकते हैं. 

खूबसूरत झीलों के लिए मशहूर है उदयपुर

Latest and Breaking News on NDTV

उदयपुर अपनी खूबसूरत और ऐतिहासिक झीलों के कारण 'झीलों की नगरी' (City of Lakes) के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस शहर को अक्सर 'पूर्व का वेनिस' भी कहा जाता है. फतेह सागर झील (Fateh Sagar Lake) पहाड़ों से घिरी हुई यह एक बहुत ही खूबसूरत झील है. जिसके बीच में नेहरू गार्डन (Nehru Garden) नामक एक द्वीप पार्क बना हुआ है. स्वरूप सागर झील एक कृत्रिम झील है जो पिछोला और फतेह सागर झील को आपस में जोड़ती है.

अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है जैसलमेर

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान का जैसलमेर अपने सुनहरे रेगिस्तान, ऐतिहासिक किलों और अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है. अगर आप परिवार के साथ किसी ऐसी जगह घूमना चाहते हैं, जहां कुछ अलग अनुभव मिले, तो नवंबर में जैसलमेर जा सकते हैं. इस समय रेगिस्तान की तेज गर्मी कम हो जाती है और मौौसम भी घूमने के अनुकूल रहता है. यहां आप सम के रेत के टीलों पर ऊंट की सवारी कर सकते हैं. इसके अलावा जैसलमेर का प्रसिद्ध किला और पुराने बाजार भी देखने लायक हैं. शाम के समय रेगिस्तानी कैंप में पारंपरिक राजस्थानी भोजन, लोक संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेकर अपनी यात्रा को यादगार बनाा सकते हैं.

मानसून के बाद गोवा का मौसम हो जाता है सुहावना

मानसून (जून से सितंबर) के बाद अक्टूबर से मार्च के दौरान गोवा का मौसम बेहद सुहावना और खुशनुमा हो जाता है. गोवा साल भर घूमने की जगह है, लेकिन हर महीने का अनुभव काफी बदल जाता है. गोवा का मौसम हर महीने सूखे, आरामदायक सर्दियों के दिनों से लेकर गर्म और नमी वाले प्री-मॉनसून हफ्तों और भारी मॉनसून बारिश तक रहता है. मौसम के इन अंतरों को जानने से आपको बीच, घूमने-फिरने की जगहें, वॉटर स्पोर्ट्स, नाइटलाइफ, फैमिली हॉलिडे या कपल के साथ आराम से घूमने के लिए सही समय चुनने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- गोवा नहीं, महाराष्ट्र की ये जगह जीत रही लोगों का दिल, 2 घंटे की बोट राइड में दिखेंगे 12 शानदार स्पॉट

प्राकृतिक नजारों के लिए प्रसिद्ध है कच्छ का रण

Latest and Breaking News on NDTV

गुजरात का कच्छ अपनी दूर-दूर तक फैली सफेद नमक की जमीन और अनोखे प्राकृतिक नजारों के लिए प्रसिद्ध है. नवंबर में यहां रण उत्सव की शुरुआत होती है, जो इस जगह की खूबसूरती को और खास बना देता है. इस दौरान परिवार के साथ सफेेद रेगिस्तान की सैर कर सकते हैं और रात में चांदनी के बीच चमकती नमक की चादर का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं. यहां लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का मौका भी मिलता है. इसके अलाावा ऊंटगाड़ी की सवारी और कच्छ की पारंपरिक शैली में बने भुंगा घरों में ठहरना आपकी यात्रा को एक अलग अनुभव दे सकता है.

हरी-भरी पहाड़ियां पर्यटकों को करती है आकर्षित

केरल का मुन्नार उन लोगों के लिए शानदार जगह है, जिन्हें पहाड़ों, हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच समय बिताना पसंद है. यहां दूर-दूर तक फैले चाय के बागान, हरी-भरी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं पर्यटकों को खासा आकर्षित करती हैं. नवंबर में परिवार के साथ यहां की सैर करना एक अच्छा अनुुभव हो सकता है. आप एराविकुलम नेशनल पार्क घूम सकते हैं, जहां नीलगिरि तहर देखने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा चाय की फैक्ट्री में चाय बनने की प्रक्रिया देखना और खूबसूरत वादियों के बीच सैर करना भी आपकी यात्रा को यादगाार बना सकता है.

सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है वाराणसी

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तर प्रदेश का वाराणसी अपनी प्राचीन परंपराओं, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है. नवंबर में यहां देव दीपावली का भव्य आयोजन होता है. इस खास मौौके पर गंगा के घाट हजारों दीपों से जगमगा उठते हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं. परिवार के साथ दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देख सकते हैं और नाव की सवारी करते हुए घाटों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा वाराणसी की पुरानी गलियों में घूमना, प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करना और यहां के पारंपरिक खाानपान का स्वाद लेना भी यात्रा का खास हिस्सा बन सकता है.

पंजाबी संस्कृति के लिए जाना जाता है अमृतसर

पंजाब का अमृतसर अपनी धार्मिक पहचान, ऐतिहासिक महत्व और पंजाबी संस्कृति के लिए जाना जाता है. परिवार के साथ घूमने के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां स्थित स्वर्ण मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. आप परिवार के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेक सकते हैं और लंगर में बैैठकर भोजन करने का अनुभव ले सकते हैं. इसके अलावा वाघा बॉर्डर पर आयोजित होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखना भी काफी रोमांचक होता है. नवंबर में मौसम सुुहावना रहने के कारण शहर की सैर करना और यहां के स्थानीय खानपान का आनंद लेना भी आसान रहता है.

कॉफी के बागानों के लिए मशहूर है कूर्ग

Latest and Breaking News on NDTV

कर्नाटक का कूर्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे पहाड़ों और कॉफी के बागानों के लिए मशहूर है. इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. नवंबर में यहां का मौसम परिवार के साथ घूमने और प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताने के लिए अच्छा रहता है. यहां आप एबी फॉल्स के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं और कॉफी के बागाानों में घूमने का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा नमद्रोलिंग मठ, जिसे गोल्डन टेंपल के नाम से भी जाना जाता है, की सैर भी कर सकते हैं. यहां की हरियाली, शांत वातावरण और खूबसूरत वादियां आपकी फैमिली ट्रिप को यादगार बना सकती हैं.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

अगर आप परिवार के साथ समुद्र किनारे सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. नवंबर में मानसून का असर कम होने लगता है और मौसम भी घूमने के अनुकूल हो जाता है. यहां के साफ नीले समुद्र, सफेद रेत वाले बीच और प्राकृतिक नजारे पर्यटकों को आाकर्षित करते हैं. परिवार के साथ राधानगर बीच की सैर कर सकते हैं और ग्लास बॉटम बोट राइड के जरिए समुद्र के अंदर रंग-बिरंगी मछलियों और कोरल रीफ को देख सकते हैं. इसके अलावा पोोर्ट ब्लेयर की ऐतिहासिक सेल्युलर जेल में लाइट एंड साउंड शो देखना भी एक यादगार अनुभव हो सकता है.

यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

नवंबर में कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगती है. ऐसे में यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए होटल, फ्लाइट और ट्रेन की टिकट पहले से बुक कर लेना बेहतर रहेगा. अगर आप बच्चों या बुजुर्गों के साथ घूमने जा रहे हैं, तो उनकी सुविधा और सेहत को ध्यान में रखते हुए जगह का चुनाव करें. पहाड़ी इलाकों में ठंड से बचनेे के लिए गर्म कपड़े साथ रखें. वहीं, समुद्र किनारे जाने से पहले मौसम और स्थानीय दिशा-निर्देशों की जानकारी जरूर ले लें. थोड़ी सी तैयारी आपकी फैमिली ट्रिप को आसान और यादगार बना सकती है.

प्रस्तुति: प्रिया कुमारी

ये भी पढ़ें- केरल में छिपा है प्रकृति का अनोखा वाटर स्लाइड, जहां फ्री में ले सकते हैं एडवेंचर का मजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Family Trips, India Travel, Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com