विज्ञापन

केंचुए को कैसे भगाएं? बाथरूम में केंचुओं का इलाज क्या है, जानिए इन्हें घर से दूर रखने के ये आसान तरीके

Kechua Ko Ghar Se Kaise Bhagaye: बारिश के मौसम में मिट्टी में पानी भरने के कारण केंचुए घरों और बाथरूम तक पहुंच जाते हैं. इन्हें दूर रखने के लिए नमी कम करें, नालियों पर जाली लगाएं, दरारें बंद करें और घर के आसपास पानी जमा न होने दें.

केंचुए को कैसे भगाएं? बाथरूम में केंचुओं का इलाज क्या है, जानिए इन्हें घर से दूर रखने के ये आसान तरीके
केंचुओं को घर से दूर रखने के 5 आसान तरीके
ndtv

बारिश के मौसम में घर के बाथरूम, किचन और बरामदे में केंचुए दिखाई देना आम बात है. कई बार लोग इन्हें देखते ही नमक, सिरका या फिनाइल डालने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केंचुए घर के अंदर क्यों आते हैं और इन्हें दोबारा आने से कैसे रोका जा सकता है. दरअसल, लगातार बारिश होने पर मिट्टी में पानी भर जाता है. ऐसे में केंचुए नम और पानी से भरी मिट्टी से बाहर निकलकर दूसरी जगह पहुंच सकते हैं. केंचुए आमतौर पर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होते, लेकिन घर में इनका आना किसी को भी परेशान कर सकता है. आइए जानते हैं इन्हें घर से दूर रखने के आसान तरीके.

बाथरूम में केंचुए क्यों आने लगते हैं?

एक्सपर्ट के अनुसार, केंचुए नम मिट्टी में रहते हैं. बारिश के दौरान मिट्टी में पानी भरने या आसपास जलभराव होने पर वे बाहर निकल सकते हैं. घर के आसपास गीली मिट्टी, जमा पानी, खुले नाले और दरवाजों के नीचे खाली जगह इनके अंदर आने का रास्ता बन सकती है. बाथरूम में नमी और पानीी जमा रहने से भी ऐसी परेशानी बढ़ सकती है.

केंचुओं को घर से दूर रखने के 5 आसान तरीके

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले नहाने के बाद फर्श पर जमा पानी साफ करें. बाथरूम में पानी जमा न होोने दें और जहां संभव हो, वहां हवा और रोशनी आने की व्यवस्था रखें. फिर, बाथरूम और किचन की नालियों में गंदगी जमा न होने दें. नाली के मुुहाने पर सही आकार की जाली या ढक्कन लगाएं, ताकि बाहर से जीव अंदर न आ सकें. इसके बाद कई बार केंचुए दरवाजे के नीचे खाली जगह से घर में पहुंच जाते हैं. इसके लिए डोर स्वीप या रबर सील लगवा सकते हैं. आगे बता दें कि फर्श, दीवार और दरवाजों के आसपास बने छोटे छेद या दरारों को सीीमेंट या उपयुक्त सीलेंट से बंद करवाएं. इसके अलावा, घर के बाहर गीली पत्तियां, कूड़ा और सड़ने वाली चीजें जमा न होने दें. बारिश का पानी जमा होने से रोोकें और आसपास की नालियों को साफ रखें.

सिरका और पानी का करें इस्तेमाल

बता दें कि सिरका में पानी डालकर छिड़कने से केंचुओं से छुटकारा मिल सकता है. एक स्प्रे बोतल में आधा सिरका और आधा पानी मिलाकर मिश्रण तैयार करें. अब इसे उन सभी कोनों, दरवाजों और दरारों पर स्प्रे करें जहां केंचुए अक्सर दिखाई देते हैं. सिरके की महक और अम्लीय गुण केंचुओं को अंदर आने से रोकते हैं. ऐसा करने से आपको केंचुओं से छुटकारा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- प्लास्टिक कुर्सी को कैसे चिपकाएं? प्लास्टिक टूट जाए तो कैसे चिपकाएं, जान‍िए यहां

क्या केंचुओं पर नमक या फिनाइल डालना चाहिए?

केंचुओं पर नमक डालने से उनकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं फिनाइल या दूसरे केमिकल का इस्तेमाल उन्हें भगाने का सुरक्षित और प्रमाणिित तरीका नहीं है. इन्हें नालियों में मिलाकर डालने से भी बचें. अगरर घर में केंचुआ दिखाई दे तो उसे दस्ताने या किसी छोटे औजार की मदद से उठाकर बाहर नम मिट्टीी वाली जगह पर छोड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बोतल की बदबू को कैसे खत्म करें? जानें स्टील की बोतल को अंदर से साफ करने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kechua Ko Ghar Se Kaise Bhagaye, How To Get Rid Of Earthworms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com