विज्ञापन

Independence Day 2026: 15 अगस्‍त पर बच्‍चा करेगा बेहतरीन परफॉर्म, चुन‍िए ये 5 फैंसी ड्रेस, म‍िलेगा बेस्‍ट ड्रेस अवॉर्ड

Independence Day Costume Ideas for Students: 15 अगस्त की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में महात्मा गांधी, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और रानी लक्ष्मीबाई के लुक बच्चों को अलग पहचान दिला सकते हैं. अगर आप भी अपने बच्चे को बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड दिलाना चाहते हैं तो ये 5 लुक बेहतरीन विकल्प हैं.

Independence Day 2026: 15 अगस्‍त पर बच्‍चा करेगा बेहतरीन परफॉर्म, चुन‍िए ये 5 फैंसी ड्रेस, म‍िलेगा बेस्‍ट ड्रेस अवॉर्ड
आप भी अपने बच्चे को बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड दिलाना चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 बेहतरीन विकल्प
ndtv

15 अगस्त पर स्कूलों में होने वाली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बच्चों के लिए सबसे खास आकर्षण होती है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा ऐसा लुक अपनाए, जो देशभक्ति का संदेश भी दे और सभी का ध्यान भी खींचे. अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कुछ अलग और आसान फैंसी ड्रेस आइडिया ढूंढ रहे हैं, तो ये 5 लुक उसके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.

महात्मा गांधी का सादगी भरा लुक

Instagram: theindowesterngirl

Instagram: theindowesterngirl

महात्मा गांधी का पहनावा हमेशा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का पसंदीदा विकल्प रहा है. सफेद धोती, गोल चश्मा, हाथ में लाठी और कंधे पर खादी का कपड़ा बच्चे को बापू जैसा लुक देगा. यह कॉस्ट्यूम सरल होने के साथ देश को सादगी और अहिंसा का संदेश भी देता है.

डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम बनें प्रेरणा

Facebook: My India is with Jacksan Ikopa

Facebook: My India is with Jacksan Ikopa

अगर बच्चा वैज्ञानिक या प्रेरणादायक व्यक्तित्व का किरदार निभाना चाहता है तो डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम का लुक शानदार रहेगा. ग्रे रंग का सूट और सफेद बालों वाली विग से यह लुक आसानी से तैयार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: आंखों के पास बढ़ रही हैं झुर्रियां? डर्मेटोलॉजिस्ट से जान लें आंखों के आसपास की त्वचा को टाइट कैसे करें

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का दमदार अंदाज

Instagram: pratibha_raghuvanshi

Instagram: pratibha_raghuvanshi

देशभक्ति और साहस दिखाने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस का गेटअप भी बेहतरीन रहेगा. खाकी वर्दी, टोपी और गोल चश्मा पहनकर बच्चा स्वतंत्रता संग्राम के इस महानायक की झलक पेश कर सकता है.

भगत सिंह का जोशीला रूप

Instagram: salonishah91

Instagram: salonishah91

सफेद शर्ट, खाकी पैंट, सिर पर पगड़ी और हल्की मूंछ के साथ भगत सिंह का लुक बच्चों पर खूब जंचता है. इसके अलावा फोटो में दिख रहा किरदार भी आप ले सकते हैं. यह किरदार आज भी देशभक्ति, साहस और बलिदान की मिसाल माना जाता है.

रानी लक्ष्मीबाई का वीरता भरा अंदाज

Instagram: avira_ki_dunia

Instagram: avira_ki_dunia

छोटी बच्चियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई का लुक सबसे आकर्षक विकल्प हो सकता है. पारंपरिक साड़ी, माथे पर बिंदी और हाथ में तलवार के साथ यह गेटअप न सिर्फ शानदार दिखता है, बल्कि वीरता और नारी शक्ति का संदेश भी देता है.

यह भी पढ़ें:  मेकअप के बाद होंठों के आसपास चेहरा दिखने लगता है काला? इस आसान ट्रिक से करें फिक्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day 2026, Independence Day, 15 August
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com