मेकअप आपके लुक को एनहांस करने का काम करता है. हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि मेकअप करने के बाद उनके होंठों के आसपास का हिस्सा बाकी चेहरे की तुलना में डार्क, ग्रे या डल नजर आने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यहां हम आपको इसे फिक्स करने का आसान तरीका बता रहे हैं. ये खास ट्रिक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकुश बहुगुणा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्यों दिखने लगता है होंठों के आसपास का हिस्सा डार्क?
कई लोगों के होंठों के आसपास हल्की पिगमेंटेशन होती है. वहीं, कुछ लोगों में शेविंग के बाद पोस्ट-शेव शैडो नजर आने लगती है. जब ऐसे हिस्से पर सीधे फाउंडेशन लगाया जाता है, तो डार्क टोन पूरी तरह नहीं छिपती और ग्रे या काली दिखाई देने लगती है. ऐसे में अंकुश इस एरिया पर सीधे फाउंडेशन न लगाकर कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने की सलाह देते हैं. इसके लिए-
सबसे पहले करें कलर करेक्टर का इस्तेमालअपनी स्किन टोन के अनुसार ऑरेंज या पीच कलर का कलर करेक्टर लें. अगर पिगमेंटेशन ज्यादा है, तो ऑरेंज करेक्टर बेहतर रहता है. करेक्टर को होंठों के आसपास हल्के-हल्के डेब करते हुए लगाएं. इसे उंगली, ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि यह स्किन में नेचुरल तरीके से मिल जाए.
लूज पाउडर से करें सेटकलर करेक्टर लगाने के बाद ब्रश की मदद से उस हिस्से पर थोड़ा-सा लूज पाउडर लगाएं. इससे करेक्टर अपनी जगह पर सेट हो जाता है.
अब लगाएं फाउंडेशन और कंसीलरजब करेक्टर अच्छी तरह सेट हो जाए, तब फुल कवरेज फाउंडेशन या जरूरत के अनुसार कंसीलर लगाएं. इन स्टेप्स को फॉलो करने से आपको स्किन का ये पार्ट डार्क और ग्रे नहीं लगेगा. बस ध्यान रखें कि फाउंडेशन को आप धीरे-धीरे ब्लेंड करें ताकि पूरा चेहरा एक जैसा और नेचुरल दिखे. आखिर में सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें. इससे मेकअप लंबे समय तक टिकता है और फिनिश भी बेहतर नजर आती है.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- Dark Skin Tone पर किस कलर की Nail Paint अच्छी लगती है? स्टाइलिंग एक्सपर्ट ने बताया हाथ दिखेंगे और सुंदर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं