Skin care tips for dry skin : रूखी, पपड़ीदार और खुरदरी त्वचा (rukhi twacha) आपके आत्मविश्वास (confidence) को प्रभावित कर सकती है और पूरे दिन खुजली या जलन (irritation) पैदा कर सकती है. वैसे तो सर्दियों में रूखी त्वचा की परेशानी होती है लेकिन ये दिक्कत गर्मियों के दौरान भी हो सकती है. ऐसे में आपको एक प्रभावी स्किनकेयर (skin care tips) की जरूरत होती है, जो सुनिश्चित करे कि आपकी त्वचा कोमल और हाइड्रेटेड रहे, चाहे कोई भी मौसम हो.
अपने न्यू बॉर्न बेबी को रोज कराएं ये 3 एक्सरसाइज, आपका लाडला/लाडली रहेंगे हेल्दी और हैप्पी
ऐसे में यहां पर आपको मुल्तानी मिट्टी के कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिससे आपकी स्किन पर नमी वापस आ जाएगी. हम आपको मुल्तानी मिट्टी में ऐसी चीजों को मिलाकर लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपकी स्किन का निखार वापस आ सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह सरल फेस मास्क मॉइस्चराइजर, ब्राइटनिंग और क्लींजिंग है.
सामग्री:- 1 चम्मच चंदन पाउडर
- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर
- 2 चम्मच नारियल पानी
- 2 चम्मच अपनी पसंद का हाई फैट दूध
पाउडर और लिक्विड को एक साथ मिलाएं.
पेस्ट को साफ, सूखी त्वचा पर फैलाएं.
10 मिनट तक लगा रहने दें.
गुनगुने पानी से धोएं और थपथपाकर सुखाएं.
यह एक्सफोलिएटिंग मास्क एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पपीते के त्वचा संबंधी लाभों को दर्शाता है.
सामग्री:- 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच पपीते का गूदा
सामग्री को मिलाकर पेस्ट बना लें.
साफ, सूखे चेहरे पर लगाएं.
पूरी तरह सूखने दें.
गुनगुने पानी से धो लें और थपथपाकर सुखाएं.
मॉइस्चराइजिंग मास्क
सामग्री:
- 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
बनाने की विधि
इन सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं.
अब साफ और सूखे चेहरे पर लगाएं
10 मिनट के लिए छोड़ दें.
गुनगुने पानी से धोएं और थपथपाकर सुखाएं
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं