छोटे बच्चे जब कुछ खाने के लिए मांगते हैं तो अधिकतर पैरेंट्स को लगता है कि वे भूख के कारण ऐसा कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बड़ों की तरह बच्चे भी हमेशा शारीरिक भूख की वजह से नहीं खाते. कई बार बच्चे बोरियत, रोज की आदत, किसी इमोोशन या फिर सिर्फ इसलिए कुछ खाने लगते हैं क्योंकि उनके आसपास खाना आसानी से मौजूद होता है. ऐसे में इस अंतर को समझना माता-पिता के लिए बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है. इसी कड़ी में आज हम बच्चों की खाने की आदतों को लेकर जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी सीके बिड़ला में पीडियाट्रिक्स एवं नियोनेटोलॉजी के लीड कंसल्टेंट डॉक्टर विशाल जैन ने दी है.
भूख और खाने की आदत में क्या है अंतर?
एक्सपर्ट के अनुसार भूख आमतौर पर धीरे-धीरे महसूस होती है. बच्चा खुद कह सकता है कि उसे भूख लगी है, उसमें थोड़ी कम एनर्जी महसूस हो सकती है और वो अलग-अलग तरह के खाने के लिए तैयार हो सकता है. वहीं, आदत के कारण खाने का संबंध अक्सर किसी खास परिस्थिति से होता है. जैसे, हर बार टीवी देखते समय स्नैक मांगना, स्कूल से घर आते ही कुछ खाने के लिए कहना या मोबाइल/टैबलेट पर गेम खेलते समय कुछ खाते रहना. कई बार बच्चा कोई खास स्नैक ही मांगता है, भले ही उसने कुछ देर पहले ही खाना खाया हो. इसका मतलब ये जरूरी नहीं है कि बच्चा जिद कर रहा है या जानबूझकर परेशान कर रहा हैै. हो सकता है कि उसके दिमाग में किसी खास एक्टिविटी और खाने के बीच एक आदत या कनेक्शन बन गया हो.

Add image caption here
पैरेंट्स क्या करें?
डॉक्टर विशाल जैन के अनुसार माता-पिता को इसे ओवरईटिंग नहीं कहना चाहिए और न ही तुरंत खाना देने से मना करना चाहिए. इसकी जगह, वे प्यार से बच्चे से पूछ सकते हैं, 'क्या तुम्हें सच में भूख लगी है या तुम कुछ करने के लिए ढूंढ रहे हो?'. साथ ही बच्चों को थोड़ी देर रुककर ये समझने के लिए प्रोत्साहित करना कि उनके शरीर में कैसा महसूस हो रहा है, धीरे-धीरे उन्हें अपनी भूख और पेट भरने के संकेतों को पहचानने में मदद कर सकता हैै.
घर का माहौल भी है जरूरी
एक्सपर्ट के अनुसार घर का माहौल भी इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. अगर घर में पौष्टिक स्नैक्स आसानी से मिल जाएं और बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड, मीठे या नमकीन खाने की चीजों को हर समय आसानी से उपलब्ध न रखा जाए, तो बच्चों के लिए हेल्दी चीजें चुनना आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें: बच्चे के दांत निकल रहे हैं और दर्द से परेशान है? एक्सपर्ट ने बताए दर्द कम करने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें: बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताई सही उम्र और किन बातों का रखें ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं