विज्ञापन

Gardening Tips: पौधों की पत्तियां सिकुड़ गई हैं तो हो गया है पत्ता मरोड़, ये छिड़क देने से हो जाएंगे सब ठीक

आज हम आपको ऐसा देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पौधों को पत्ता मरोड़ या लीफ कर्ल वायरस से बचा सकते हैं. इसमें आपको ज्यादा खर्चा करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

Gardening Tips: पौधों की पत्तियां सिकुड़ गई हैं तो हो गया है पत्ता मरोड़, ये छिड़क देने से हो जाएंगे सब ठीक
पत्ता मरोड़ से कैसे छुटकारा पाएं?
Photo Credit: NDTV

Patta Marod Home Remedy: टमाटर, मिर्च, बैंगन और पपीते जैसी फसलों में पत्ता मरोड़ या लीफ कर्ल वायरस एक गंभीर समस्या मानी जाती है. इस रोग के कारण पौधों की पत्तियां मुड़ने लगती हैं, पौधे की ग्रोथ रुक जाती है और फूल-फल गिरने लगते हैं. इससे प्रोडक्शन पर सीधा असर पड़ता है. साथ ही किसानों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है. ऐसे में कई किसान कम लागत में इस समस्या का समाधान ढूंढ़ते हैं. ये समस्या घर में उगाए जाने वाले पौधों में भी देखने को मिलती है. इसी कड़ी में आज हम आपको इस समस्या का सस्ता समाधान बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी @KhetKisanAurGaon नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

पत्ता मरोड़ रोग से होने वाला नुकसान

पत्ता मरोड़ रोग लगने पर पौधे की पत्तियां सिकुड़कर ऊपर या नीचे की ओर मुड़ जाती हैं. इससे पौधे की ग्रोथ रुक जाती है, फल छोटे रह जाते हैं और उत्पादन कम हो जाता है.

पत्ता मरोड़ से छुटकारा पाने का आसान नुस्खा

वीडियो में बताए गए तरीके के अनुसार, इसके लिए आप गाय के ताजे दूध और हल्दी की जरूरत होगी. नुस्खे के लिए आप 250 मिलीलीटर दूध में 5 से 10 ग्राम हल्दी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें और स्प्रे पंप में भर लें. फिर प्रभावित पौधे या फसल पर स्प्रे करें.

Latest and Breaking News on NDTV

दूध और हल्दी क्यों इस्तेमाल की जाती है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देसी गाय के दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो पौधों को अतिरिक्त पोषण देने में मदद करते हैं. वहीं, हल्दी को प्राकृतिक रूप से एंटीमाइक्रोबियल माना जाता है. इससे कीड़े खत्म हो जाते हैं.

कब-कब करें स्प्रे?

वीडियो के अनुसार, इस घोल का स्प्र 8 से 10 दिन के गैप पर किया जा सकता है. मााना जाता है कि इसके नियमित इस्तेमाल से पौधे स्वस्थ बने रहते हैं, नई पत्तियों की ग्रोथ बेहतर होती है और फसल की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: लहसुन की बिजाई में न करें ये गलती, एक्सपर्ट ने बताया सितंबर से नवंबर तक कौन-सी Variety कब लगाएं

यह भी पढ़ें: एलोवेरा और हल्दी से खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे पौधे में डालने से भर-भरकर आएंगे फूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Gardening Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com