Hair Care: खाने में शहद बेहद स्वादिष्ट होता है और इसे स्किन केयर का हिस्सा भी अक्सर बनाया ही जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं शहद को बालों पर भी लगाया जा सकता है. असल में शहद (Honey) बालों को बढ़ाने से लेकर बालों का झड़ना-टूटना रोकने और उन्हें मुलायम बनाने में भी असरदार साबित होता है. शहद एक अच्छा मॉइश्चराइजर है जो बालों को नमी देता है और मुरझाए बालों में भी चमक ला देता है. यहां शहद के ऐसे ही कुछ नुस्खे दिए जा रहे हैं जो बालों को सिल्की (Silky Hair) और शाइनी बना देंगे.
ढीली त्वचा में भी आ जाएगी कसावट अगर चावल को इन तरीकों से लगाने लगेंगी चेहरे पर
सिल्की और शाइनी बालों के लिए शहद | Honey For Silky And Shiny Hair
शहद और दूधशहद में दूध मिलाकर लगाने से बालों पर कमाल का असर देखने को मिलता है. दूध (Milk) में प्रोटीन, अमीनो एसिड्स, विटामिन और जिंक भी पाए जाते हैं. शहद के साथ दूध का हेयर मास्क बनाने के लिए एक कप दूध में 2 चम्मच भरकर शहद मिला लीजिए. इसे बालों की जड़ों से सिरों तक अच्छी तरह लगाएं और 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें. इस हेयर मास्क से बालों की ड्राइनेस यानी रूखापन भी दूर होता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आधा कप नारियल के तेल में आधा कप शहद मिलाएं. इस तैयार मास्क को बालों पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं. यह मास्क बालो को प्रोटेक्ट करता है और डैमेज से बचाता है. अगर आपके बाल टूटने लगे हैं और बेजान नजर आते हैं तो इस हेयर मास्क (Hair Mask) का इस्तेमाल किया जा सकता है.
शहद और अंडाबालों को चमक ही नहीं बल्कि पोषण देने के लिए भी इस हेयर मास्क को लगा सकते हैं. अंडे और शहद का हेयर पैक बनाने के लिए 2 पूरे अंडे कटोरी में फोड़ें और उसमें एक कप शहद मिला लें. इस हेयर मास्क को बालों पर 20 से 25 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. आपके बालों की खूबसूरती देखने लायक होगी.
शहद और दहीएक कप दही (Curd) और आधा कप शहद बालों की कायापलट कर सकता है. इस हेयर मास्क को बालों पर 15 से 20 मिनट ही लगाए रखने पर असर दिखने लगेगा. यह बालों को जड़ों से पोषण देता है, स्कैल्प की सफाई करता है और इस हेयर मास्क से बाल चमकदार भी बनते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं