स्किन को हाईड्रेट रखना हो या फिर बालों का शाइनी बनाना हो, एलोवेरा जेल स्किनकेयर और हेयरकेयर काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं ये नेचुरल जेल पौधों के लिए बहुत लाभदायक होता है. खासतौर से अगर आप कटिंग से पौधा उगाना चाहते हैं तो एलोवेरा जेल बेहद मददगार साबित हो सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको पौधों के लिए एलोवेरा जेल इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे ने केवल मिट्टी में नमी बनी रहेगी, साथ ही प्लांट की ग्रोश में भी मदद मिलेगी.
गुलाब के पौधे के लिए कैसे करें इस्तेमाल?
गुलाब एक ऐसा फूलों वाला पौधा है जो टहनी की कटिंग से भी आसानी से उगाया जा सकता है. अगर आप भी कटिंग से गुलाब का पौधा उगा रहे हैं तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप कटिंग के नीचे वाले हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाएं और फिर मिट्टी में टहनी को गाढ़ दें. इससे जड़ों को नमी मिलेगी और पौधे की ग्रोथ भी अच्छी होगी. ध्यान रहे कि मिट्टी में ज्यादा नमी न हो, वरना कटिंग सड़कर खराब भी हो सकती है.

मनी प्लांट के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
मनी प्लांट भी टहनी से आसानी से उगाया जा सकता है. इसके लिए आप मनी प्लांट की टहनी के निचले हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाएं और फिर मिट्टी में टहनी को लगा दें. ध्यान रहे कि कटिंग को पर्याप्त धूप और पानी भी मिलता रहे. इससे मनी प्लांट की ग्रोथ अच्छी होगी.
कीड़ों को दूर करने में करेगा मदद
अगर पौधों पर कीड़े लग गए हैं तो आप एलोवेरा जेल के स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप पानी में एलोवेरा जेल मिलाएं और फिर पौधों पर स्प्रे कर दें. माना जाता है कि ऐसा करने से पौधे से कीड़े दूर रहते हैं. हालांकि, कीड़ों एलोवेरा जेल कीड़ों का पक्का इलाज नहीं है.
कुछ जरूरी बातों का रखें ध्यान
- कटिंग पर कम मात्रा में जेल लगाना काफी होता है, तो ज्यादा इस्तेमाल न करें.
- नए पौधे की कटिंग में ज्यादा पानी न डालें, वरना खराब हो सकता है.
- एलोवेरा जेल का सही जगह इस्तेमाल करें, क्योंकि हर पौधे की अलग जरूरतें होती हैं.
प्रस्तुति: सिद्धार्थ राय
यह भी पढ़ें: नई फूल झाड़ू से निकल रहा है भूसा? तुरंत कर लें ये 2 काम, बिना गंदगी फैलाए करेगी घर की सफाई
यह भी पढ़ें: 5 मिनट में साफ हो जाएगा गंदा वॉश बेसिन, बेकिंग सोडा से इस तरह करें सफाई, दिखेगा नया जैसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं