बारिश और बाढ़ के कारण नदी और तालाब में खूब पानी भरा हुआ है और यह मछली पनपने के लिए बहुत ही अनुकूल है. अगर आप घंटों तालाम में मछली पकड़ने के लिए कांटा डालकर बैठे रहते हैं और मछली नहीं फंसती है, तो अब इस ट्रिक से मिनटों में फंस जाएंगी टोकरा भरकर मछलियां. बस इसके लिए आपको हुक अच्छे से तैयार करना होगा और मछली पकड़ने की यह निंजा टेक्नीक आजमानी होगी. फिर आपको मछली पकड़ने में घंटों नहीं लगेंगे. चलिए बताते हैं कि मछली पकड़ने के लिए क्या क्या चीज चाहिए.
मछली पकड़ने का सबसे आसान तरीका क्या है?
सोशल मीडिया के यूट्यूब अकाउंट Angler Master ने मछली पकड़ने का बहुत ही शानदार तरीका बताया है. वह कहते हैं कि मछली तब भी जल्दी पकड़ी जाती है, जब आप उसका हुक अच्छे से तैयार करते हैं. उन्होंने चम्मच के आगे भाग से मछली पकड़ने का हुक तैयार किया. इसमें आगे दो छेद करके कांटा लगा दिए, जिसमें वह मछली का चारा अटकाते हैं. फिर वह कहते हैं कि मछली पकड़ने वाली छड़ी में जो धागा लगाते हैं वह 16 एमएम से कम नहीं होना चाहिए. अगर हल्का दागा होगा तो बड़ी मछली फंसते ही वह टूट जाएगा.

मछली को कौन सी गंध आकर्षित करती है?
मछलियों नेचुरल चीजों जैसे कि मछली का तेल, केंचुए, झींगा और कुछ विशेष मसालों और गंधों की गंध सबसे अधिक आकर्षित करती है, अगर आप मछली पकड़ते समय इन चीजों को कांटे में लगाते हैं तो मछली इनकी गंध से जल्दी फंसेगी

मछली कैसे पकड़ें?
मछली पकड़ने के लिए फिशिंग रॉड और रील, इसमें मछली पकड़ने वाली छड़ी और धागा लपेटने की मशीन, फिशिंग लाइन जोकि मजबूत नायलॉन का धागा, मछली फंसाने के लिए धातु का छोटा हुक और केंचुए, आटे की गोली चाहिए होती हैं.
मछली पकड़ने के लिए यह स्टेप आजमाइए
हुक पर केंचुआ या आटे की छोटी गोली अच्छी तरह फंसा दें. रॉड की मदद से चारे वाले हुक को पानी में दूर फेंक दें. पानी में हलचल या मछली के चारे को खींचने का अब आपको इंतजार करना होगा. जब मछली चारा खा लेगी, तो हल्के से रॉड को ऊपर उठाइए और रील को घुमाकर मछली को बाहर की ओर खींचे.
मछली पकड़ने के लिए सबसे अच्छा चारा कौन सा है?
मछली पकड़ने के लिए सबसे अच्छा चारा इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की मछली (मीठे पानी की या खारे पानी की) को पकड़ना चाह रहे हैं. ज्यादातर केंचुए (Earthworms) और जिंदा चारा (Live Bait) सबसे अच्छा चारा माना गया है. जब यह पानी में हीलते हैं तो मछली को यह नहीं लगता है कि यह उनके लिए चारा है और वह इसे खाने के चक्कर में फंस जाती है.
मछली पकड़ने का सही समय क्या है?
मछली पकड़ने का सबसे अच्छा समय सुबह (तड़के 4:30 से 7:00 बजे तक) और शाम (सूर्यास्त से पहले 5:30 से 7:30 बजे तक) माना गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं