विज्ञापन

रात में बच्चे के कान में दर्द हो तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया कैसे मिलेगा जल्दी आराम

पीडियाट्रिशियन बताती हैं, हर बार कान में दर्द होने का मतलब कान का इंफेक्शन नहीं होता है. इससे अलग भी कई कारणों के चलते बच्चे के कान में दर्द या दुखन जैसी परेशानी हो सकती है.

रात में बच्चे के कान में दर्द हो तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया कैसे मिलेगा जल्दी आराम
बच्चे के कान में दर्द हो तो क्या करें?
(Photo Credit: Freepik)

बच्चे के कान में दर्द होना एक आम परेशानी है. कई बार सोते समय ये परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में पेरेंट्स की चिंता भी बढ़ जाती है. बच्चे को जल्दी आराम मिल पाए, इसके लिए माता-पिता कान में ईयर ड्रॉप डालने या लहसुन और सरसों का तेल डालने जैसे घरेलू उपाय करने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसान पहुंचा सकता है. फिर इस कंडीशन में क्या करना चाहिए? इसे लेकर पीडियाट्रिशियन शिप्रा खंडेलवाल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. आइए जानते हैं इस वीडियो में एक्सपर्ट क्या कहती हैं- 

बच्चे के कान में दर्द हो तो क्या करें?

पीडियाट्रिशियन बताती हैं, हर बार कान में दर्द होने का मतलब कान का इंफेक्शन नहीं होता है. इससे अलग भी कई कारणों के चलते बच्चे के कान में दर्द या दुखन जैसी परेशानी हो सकती है. जैसे- छोटे बच्चों में दांत निकलने के दौरान भी कान में दर्द महसूस हो सकता है. वहीं, बड़े बच्चों में टॉन्सिल की परेशानी या कान में वैक्स जमा होने के कारण दर्द हो सकता है. कई बार सर्दी-जुकाम की वजह से भी कान में दर्द होने लगता है. अगर आपका बच्चा स्विमिंग करता है, तो इसकी वजह से भी उसके कान में दर्द हो सकता है. 

यह भी पढ़ें- 

कान में तेल डालने से बचें

डॉक्टर शिप्रा खंडेलवाल कहती हैं, कारण चाहे जो भी हो, बच्चे के कान में दर्द होने पर लहसुन का तेल, सरसों का तेल या कोई दूसरा तेल खुद से नहीं डालना चाहिए. इससे कान को नुकसान पहुंच सकता है और अगर पहले से कोई इंफेक्शन है, तो समस्या बढ़ भी सकती है. इससे अलग बिना डॉक्टर की सलाह के ईयर ड्रॉप डालना भी सही नहीं है.

रात में बच्चे को कैसे आराम दें?

डॉक्टर के अनुसार, दर्द होने पर सबसे पहले बच्चे को सीधा बैठाएं. इसके बाद जिस कान में दर्द है, वहां गर्म पानी से हल्की गर्म सेक दें. इससे बच्चे को दर्द से राहत मिल सकती है. अगर फिर भी दर्द हो, तो आप घर में मौजूद पेनकिलर बच्चे को दे सकते हैं. इसके बाद अगली सुबह आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान 

वीडियो में पीडियाट्रिशियन आगे कहती हैं, अगर दर्द के साथ-साथ बच्चे को तेज बुखार हो, कान से पानी या किसी तरह का डिस्चार्ज हो रहा हो या सुनने में परेशानी हो रही है तो तुरंत पीडियाट्रिशियन या ENT डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- अखरोट, बादाम या पिस्ता, बच्चों के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे अच्छा है? Parenting Expert ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com