बालों में रूसी यानी डैंड्रफ होना एक आम समस्या है. कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके बालों में हर मौसम में डैंड्रफ रहता है. ऐसे में इसे खत्म करने के लिए फिर वे तमाम तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, आप चाहें तो कुछ नेचुरल चीजों की मदद से भी डैंड्रफ की परेशानी से निजात पा सकते हैं. फेमस न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन सोनिया नारंग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने डैंड्रफ के लिए एक ऐसा ही नेचुरल और असरदार पेस्ट बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
चाहिए होंगी ये चीजें
इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच मेथी दाना और आधा कप ताजे दही की जरूरत होगी.
कैसे तैयार करें पेस्ट?- इसके लिए सबसे पहले मेथी दाना को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें.
- अब, इसे आधा कप दही में मिलाकर 4 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
- 4 घंटे बाद तैयार पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं.
- हल्के हाथों से मसाज करें और इसे करीब 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें.
- 30 मिनट बाद अपने नॉर्मल शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें.
- सोनिया नारंग के मुताबिक, मेथी दाने में फ्लेवोनॉयड्स और सैपोनिन जैसे बायोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं. इनमें एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
- मेथी में म्यूसिलेज नाम का एक जेल जैसा पदार्थ भी होता है. ये स्कैल्प को नमी देने में मदद करता है. इससे स्कैल्प का रूखापन कम हो सकता है और रूखी त्वचा की वजह से होने वाली परत को कम करने में मदद मिल सकती है.
- वहीं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को हल्के से एक्सफोलिएट कर डेड स्किन सेल्स को साफ करने और बालों को कंडीशन करने में मदद करता है.
यहां देखें वीडियो-
ऐसे में आप भी इस आसान से नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Upper Lips और ठुड्डी के बालों को कम कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया लड़कियों के लिए सबसे असरदार तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं