विज्ञापन

आधा नींबू बच जाए तो फेंकें नहीं, इस ट्रिक से कई दिनों तक रखें फ्रेश, अपनाएं ये आसान तरीके

Lemon Preservation: नींबू को फ्रिज में सही तरीके से स्टोर करके लंबे समय तक ताजा और रसदार रखा जा सकता है. जानिए पूरे और कटे हुए नींबू को रखने के आसान तरीके, ताकि उनका छिलका सूखे नहीं और वे जल्दी खराब होने से बचें.

आधा नींबू बच जाए तो फेंकें नहीं, इस ट्रिक से कई दिनों तक रखें फ्रेश, अपनाएं ये आसान तरीके
फ्रिज के इस हिस्से में रखें पूरे नींबू
ndtv

नींबू का इस्तेमाल लगभग हर रसोई में होता है. कभी दाल और सलाद में खट्टापन लाने के लिए, तो कभी शिकंजी और चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए. लेकिन कई बार बाजार से लाए ताजे नींबू फ्रिज में रखने के बावजूद कुछ ही दिनों में सूखने लगते हैं. उनका छिलका सख्त हो जाता है और अंदर का रस भी कम होने लगता है. खासकर आधा कटा नींबू जल्दी खराब हो सकता है. ऐसे में स्टोर करने का सही तरीका जानना जरूरी है, ताकि नींबू की ताजगी और रस ज्यादा समय तक बना रहे. बता दें कि अक्सर लोग नींबू को प्लास्टिक की थैली में रखकर कसकर बंद कर देते हैं. ऐसा करने से थैली के अंदर नमी जमा हो सकती है और नींबू जल्दी खराब हो सकते हैं. इसकी जगह पेपर बैग या जालीदार कपड़े के बैग का इस्तेमाल करें. इससे हवा आती-जाती रहती है और अतिरिक्त नमी जमा नहीं होती. हालांकि, नींबू को लंबे समय तक खुली और बहुत सूखी जगह पर भी न रखें.

पानी में स्टोर करने का तरीका भी जानें

बता दें कि कुछ लोग नींबू को पानी से भरे जार में रखकर फ्रिज में स्टोर करते हैं. इसके लिए साफ कांच के जार में नींबू डालें और उन्हें साफ पीने के पाानी में पूरी तरह डुबो दें. जार को फ्रिज में रखें और पानी नियमित रूप से बदलें. नींबू इस्तेमााल करने से पहले अच्छी तरह धो लें. अगर पानी में बदबू, धुंधलापन या नींबू पर फफूंद दिखे तो उन्हें इस्तेमाल न करें.

फ्रिज के इस हिस्से में रखें पूरे नींबू

जानकारी के अनुसार, नींबू को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें फ्रिज के वेजिटेबल या क्रिस्पर ड्रॉअर में रखना बेहतर रहता है. नींबू को बहुत ज्यादा गर्म या सूखी जगह पर रखने से बचें. इन्हें फ्रिज में रखने से पहले खराब या कटे-फटे नींबू अलग कर दें. नमी और तापमान का सही संतुलन बनाए रखने से नींबू जल्दी सूखने से बच सकते हैं. साथ ही, फ्रिज में नींबू किस जगह पर रखा गया है, इसका भी असर उनकी ताजगी पर पड़ता है. केला, सेब, टमाटर, खरबूजा और एवोकाडो जैसे फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं. ये गैस आसपास रखे फलों के पकने की प्रक्रिया तेज करती है. इसलिए नींबू को इनसे अलग रखना बेहतर है.

प्लास्टिक की थैली में कसकर न करें बंद

कटे हुए नींबू को ऐसे करें स्टोर- आधा कटा नींबू जल्दी सूख जाता है. ऐसे में इसे बचाने के लिए कटे हुए हिस्से को प्लास्टिक रैप से अच्छी तरह ढक दें. इसके बाद एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर करें. इससे नींबू का कटा हिस्सा हवा के संपर्क में कम आएगा और नमी बनी रहेगी. हालांकि, कटे हुए नींबू का इस्तेमाल जल्द कर लेना बेहतर है.

ये भी पढ़ें- जवे कैसे तोड़ते हैं? जवे कैसे बनाएं, यहां जानिए सेवइयां तोड़ने का आसान तरीका

कटे हुए नींबू को ऐसे रखें फ्रेश

अगर नींबू आधा इस्तेमाल हो गया है तो उसके कटे हिस्से को फूड रैप से अच्छी तरह ढक दें. इसके बाद एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में रखें. इससे कटे हिस्से का हवाा से संपर्क कम होगा और वह जल्दी सूखेगा नहीं. कटे हुए नींबू को पूरे नींबू की तुलना में जल्दी इस्तेमाल कर लेनाा चाहिए.

इन फलों से अलग रखें नींबू

बता दें कि सेब, केला, टमाटर और एवोकाडो जैसे कुछ फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं. यह गैस आसपास रखे फलों के पकने की प्रक्रियाा को प्रभावित कर सकती है. इसलिए नींबू को इनसे अलग रखना बेहतर है. साथ ही, नींबू में फफूंद या असामान्य गंध दिखने पर उसे इस्तेमाल न करें.

ये भी पढ़ें- कुकर में हमेशा चिपके हुए बनते हैं चावल? जानें खिले-खिले चावल बनाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lemon, Fresh Lemons, Fresh Lemons For Months
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com