- क्या आप भी है अपने बालों से परेशान.
- इस हर्बल हेयर ऑयल से बालों के ग्रोथ पर होगा असर.
- जल्द ही हो जाएंगे लंबें, काले और घने बाल.
Herbal Oil for Hair Care : लंबे और घने बालों (long hair) की चाहत में लोग जाने क्या क्या नहीं करते. आपने कभी गौर किया होगा कि साउथ इंडियन लोगों के बाल बहुत ही काले और घने होते हैं. आप सोचते होंगे कि वो बालों में ऐसा क्या लगाते हैं जिससे उनके बाल इतने शानदार दिखते हैं.अगर आप भी साउथ इंडियन (South Indian) लोगों की तरह लंबे, घने और काले बालों की चाहत रखते हैं तो इस हर्बल हेयर ऑयल के जरिए अपना सपना पूरा कर सकते हैं.
बालों को बढ़ाने के लिए खानपान में शामिल कर लीजिए ये 5 सुपरफूड्स, उगने लगेंगे नए बाल-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ऐसे बनाएं हर्बल हेयर ऑयल और पाएं घने, काले और लंबे बाल (Make herbal hair oil like this and get thick, black and long hair)
साउथ इंडियन महिलाओं की तरह लंबे, काले और घने बाल पाने के लिए आप एक खास हर्बल तेल (Herbal Oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस खास तेल को बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें.
कुछ करी पत्ते (Curry Leaves), मेथी दाना (Fenugreek Seeds) और लौंग (Cloves) को एक कटोरी में डालिए.
इन तीन चीजों को आप एक मिक्सी में डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लीजिए.
इन तीन चीजों को अच्छे से ग्राइंड करने के बाद इस मिश्रण को एक कांच की छोटी-सी शीशी या कंटेनर में डालिए.
अब उसमें आधा कटोरी ऑलिव ऑयल (Olive Oil) एड कर लीजिए. अगर ऑलिव ऑयल नहीं है तो आप नारियल तेल (Coconut Oil) इसमें एड कर सकते हैं.
इस तरह आपके तेल की सारी सामग्री तैयार हो जाएगी.
इस मिश्रण को तीन दिन के लिए ढककर फर्मेंट (Ferment) होने के लिए रख दें.
तीन दिन बाद आप इस तेल को अपने बालों पर यूज कर सकते हैं.
ऐसे करें अपने बालों पर अप्लाई (Apply the oil on your hair like this)
इसके लिए रात को अपने बालों में इस तेल का मालिश कीजिए
रात भर के लिए लगा छोड़ दीजिए.
अगले दिन सुबह बालों को शैंपू कर लीजिए.
इस खास तेल में पड़े शानदार हर्ब्स आपके बालों को मजबूत और घना करेंगे और आपके बाल लंबे भी होने लगेंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं