विज्ञापन

सिर पर सफेद बाल दिखने लगें तो शुरुआत में क्या करें? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया क्या करने से नहीं बढ़ेंगे White Hair

डर्मेटोलॉजिस्ट जुशिया भाटिया सरीन ने बताया है कि अगर आपके सिर पर एक-दो सफेद बाल दिखने लगे हैं और आप चाहते हैं कि आगे और बाल जल्दी सफेद न हों, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में 4 जरूरी बदलाव करने चाहिए. आइए जानते हैं इनके बारे में-

सिर पर सफेद बाल दिखने लगें तो शुरुआत में क्या करें? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया क्या करने से नहीं बढ़ेंगे White Hair
सफेद बालों को रोकने के लिए क्या करें?
(P.C- NDTV)

बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है लेकिन आजकल कम उम्र में भी लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं. हालांकि, एक अच्छी बात यह है कि अगर शुरुआत में ही सही देखभाल की जाए, तो सफेद बालों को बढ़ने से रोका जा सकता है. ऐसे में अगर आपके सिर पर अभी एक-दो सफेद बाल दिख रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. हाल ही में मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट जुशिया भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने 4 आसान तरीके बताए हैं. इन्हें अपनाकर आप बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं. आइए जानते हैं-

सफेद बालों को रोकने के लिए क्या करें?

नंबर 1- एंटीऑक्सीडेंट्स

सफेद बालों को रोकने के लिए डॉक्टर सबसे पहले डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें शामिल करने की सलाह देती हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, रोजाना ऐसी चीजें खाएं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में हों. जैसे- पालक, बैरीज, अंडे और नट्स. ये चीजें शरीर में होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करती हैं. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने पर बालों की रंग बनाने वाली सेल्स कमजोर होने लगती हैं और बाल उम्र से पहले सफेद दिखने लगते हैं. ऐसे में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें असर दिखा सकती हैं.

नंबर 2- सही हेयर सीरम लगाएं

डॉक्टर सरीन बताती हैं, जिस तरह धूप हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है, उसी तरह बालों पर भी इसका असर पड़ता है. सूरज से निकलने वाली हानिकारक UV रेज बालों के प्रोटीन को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इससे भी बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं. ऐसे में डॉक्टर बालों पर UV प्रोटेक्शन वाला हेयर सीरम लगाने की सलाह देती हैं. अगर आप रोज धूप में निकलते हैं, तो बालों को कवर करना या हेयर सीरम का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है.

नंबर 3- आज ही छोड़ें स्मोकिंग

धूम्रपान का भी सीधा असर आपके बालों पर पड़ता है. डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, स्मोकिंग से शरीर में ऑक्सीडेटिव डैमेज बढ़ जाता है. इसका असर बालों की जड़ों पर भी होता है और बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं.

नंबर 4- अमोनिया-फ्री हेयर कलर

इन सब से अलग डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, अगर अच्छी डाइट, सही देखभाल और बाकी सभी उपाय करने के बाद भी सफेद बाल दिख रहे हैं, तो उन्हें छिपाने के लिए अमोनिया-फ्री हेयर कलर का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, कोई भी हेयर कलर लगाने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Sunscreen कितने दिनों में Expire हो जाती है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया ये साइन दिखें तो बिल्कुल न करें यूज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
White Hair, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com