विज्ञापन

टैरेस गार्डन, पूजा कॉर्नर, जिम... मुंबई में ऐसा है रवि किशन का लग्जरी आशियाना, खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल

फिल्मों से लेकर राजनीति तक सुपरस्टार रवि किशन ने हर जगह अपनी खास जगह बनाई है. उनके लग्जरी आशियाने की बात करें, तो घर में शानदार और खूबसूरती डिजाइन के साथ-साथ कई लग्जरी सुविधाओं मौजूद हैं.

टैरेस गार्डन, पूजा कॉर्नर, जिम... मुंबई में ऐसा है रवि किशन का लग्जरी आशियाना, खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल
कैसा है रवि किशन का 20 करोड़ का घर?
Instagram/ @ravikishan

फिल्मों से लेकर राजनीति तक सुपरस्टार रवि किशन ने अपनी पहचान बनाई है. वहीं, उनका लाइफस्टाइल भी काफी लग्जरी है. उनके आशियाने की बात करें तो मुंबई के पॉश इलाके गोरेगांव स्थित गार्डन एस्टेट में रवि किशन का घर उनकी मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानी भी बयां करता है. करीब 8,000 वर्ग फुट में फैला यह शानदार घर दो डुप्लेक्स अपार्टमेंट्स को जोड़कर बनाया गया है. रिपोर्ट्स की माने तो, इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है. मुंबई में यही रवि किशन का प्राइमेरी रेजिडेंस है, जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं. ये घर शानदार और खूबसूरती डिजाइन के साथ-साथ कई लग्जरी सुविधाओं से लैस है, जो आपका दिल जीत लेंगी. 

प्राइवेट जिम और कई बेडरूम

रवि किशन के घर की खासियत इसकी बड़ी खुली टैरेस और ओपन एरियाज है, जो मुंबई के बीचों-बीच होने के बावजूद माहौल को एकदम सुकून वाला बना देता है. सुबह सन राइज से लेकर रात की चमकती रोशनी तक यहां से खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. साथ ही इस लग्जरी आशियाने में कई सुविधाएं भी मौजूद हैं. इसमें प्राइवेट जिम, वर्क एरिया के साथ-साथ मल्टीपल बेडरूम हैं.

कैसा है इंटीरियर?

रवि किशन के इस घर के इंटीरियर में लग्जरी और सादगी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. घर में व्हाइट, क्रीम और ऑफ व्हाइट कलर का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है जिससे घर का माहौल काफी सुकून भरा लगता है. वहीं, घर के लीविंग एरिया में सोफे और हल्की लाइटिंग है. साथ ही घर का डिजाइन ज्यादा चमक-दमक वाला नहीं है, बल्कि इसे इस तरह बनाया गया है कि यह खूबसूरत होने के साथ-साथ अपनापन भी महसूस कराए. 

रवि किशन का पसंदीदा कॉर्नर

घर में रवि किशन का एक पसंदीदा कॉर्नर भी है, जहां बड़ा सा सोफा भी रखा हुआ है. यहां रवि आराम करते हैं, काम करते हैं और किताबें भी पढ़ते हैं. इसके साथ ही घर में एक पूजा कॉर्नर भी बनाया गया है जो पूरे घर के माहौल को और अधिक सकारात्मक और शांत बनाता है.

टैरेस पर खूबसूरत पौधे

रवि किशन के घर की टैरेस किसी छोटे-से गार्डन से कम नहीं है. यहां सजावटी पौधों, बोनसाई, फूलों वाले पौधों और फलों के पेड़ों की भरमार है. बता दें कि रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति इस बगीचे की देखभाल में काफी समय बिताते हैं. यही वजह है कि यह टैरेस उनके घर की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक बन चुकी है. खास बात यह है कि यहां सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने वाले पौधे ही नहीं, बल्कि चीकू और काली मिर्च जैसे पौधे भी लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर दिल्ली में कहां घूमने जाएं? परिवार के साथ इन 5 जगहों पर मिलेगा देशभक्ति का खास एहसास

यह भी पढ़ें: Weekend Trips: उत्तराखंड का ये हिल स्टेशन विदेशियों के लिए है बैन, कभी अंग्रेजों ने ही बसाया था, जानिए वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Kishan, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com