विज्ञापन

Switchboard Cleaning Tips: गंदे स्विचबोर्ड्स कर रहे घर की खूबसूरती को फीका? इन 5 चीजों से करें साफ, लौट आएगी चमक

गंदे स्विचबोर्ड घर की खूबसूरती को फीका कर देते हैं. इन्हें साफ करने के लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन आसान ट्रिक्स से इनकी नई जैसी चमक भी लौट सकती है.

Switchboard Cleaning Tips: गंदे स्विचबोर्ड्स कर रहे घर की खूबसूरती को फीका? इन 5 चीजों से करें साफ, लौट आएगी चमक
गंदे स्विचबोर्ड कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

घर की कितनी भी साफ-सफाई कर ली जाए, लेकिन अगर दीवारों पर लगे स्विचबोर्ड्स पर जिद्दी दाग और चिपचिपापन हो, तो पूरे कमरे को लुक फीका पड़ जाता है. साथ ही इससे कभी-कभी मेहमानों के सामने भी शर्मिंदगी महसूस होती है. अगर आप भी ऐसे स्विचबोर्ड्स से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसे 5 आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप स्विचबोर्ड्स की सफाई कर सकते हैं. साथ ही इससे नई जैसी चमक भी लौट आएगी. 

1. नींबू का रस

स्विचबोर्ड को साफ करने के लिए आप नींबू की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप पहले नींबू के रस को कपड़े पर डालें और फिर रगड़ते हुए साफ करें. इससे मौजूद चिपचिपापन और पीलापन आसानी से साफ हो जाएगा. ध्यान रहे कि आप नींबू के रस को सीधा स्विचबोर्ड पर न डालें.

2. बेकिंग सोडा

घर की साफ-सफाई में बेकिंग सोडा काफी ज्यादा मददगार माना जाता है. इसके लिए आप बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी डालें और फिक एक पेस्ट तैयार कर लें. अब एक मुलायम कपड़े या फिर ब्रश पर इस पेस्ट को लें और फिर स्विचबोर्ड पर लगाकर रगड़ें. इससे जमीन हुई गंदगी, पीलापन और चिपचिपापन आसानी से साफ हो जाएगा.

3. नमक

आप नमक से स्क्रबिंग कर स्विचबोर्ड को साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप नींबू के रस या फिर सिरके में नमक मिलाएं और फिर स्विचबोर्ड को साफ करें. इससे जमी हुई गंदगी ढीली पड़ेगी और नई जैसी चमक धीरे-धीरे आने लगेगी.

4. डिशवॉश लिक्विड

अगर स्विचबोर्ड आपके किचन में लगे हैं और उसपर चिपचिपापन और पीले दाग हो गए हैं, तो आप डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप पानी में कुछ बूंद डिशवॉश लिक्विड की मिलाएं और फिर गीले कपड़े की मदद से स्विचबोर्ड को साफ करें. 

5. टूथपेस्ट 

स्विचबोर्ड को टूथपेस्ट की मदद से भी साफ किया जा सकता है. इसके लिए आप स्विचबोर्ड पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और फिर हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद कपड़े से साफ कर दें. इससे चिपचिपापन और पीलापन आसानी से हट जाएगा.

जरूरी बातें

  • सफाई से पहले मेन स्विच को पावर ऑफ कर दें.
  • सफाई के दौरान रबड़ की चप्पल जरूर पहनें.
  • स्विचबोर्ड पर कभी भी सीधा कोई लिक्विड न छिड़कें.

यह भी पढ़ें: फ्रिज में भी नींबू जल्दी सूख जाते हैं तो क्या करें? अपनाएं यह आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: कोल्ड ड्रिंक की बोतल फेंकने से पहले देखें ये कमाल, मिनटों में तैयार करें DIY मिनी डेकोरेटिव Umbrella

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com