विज्ञापन

बच्चे को Junk Food खाने से कैसे रोकें? Parenting Expert ने बताया कैसे छूटेगी पिज्जा-बर्गर खाने की आदत

अगर आपका बच्चा भी बार-बार पिज्जा, बर्गर या फ्राइज जैसे जंक फूड खाने की जिद करता है, तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस आदत को कैसे सुधारें-

बच्चे को Junk Food खाने से कैसे रोकें? Parenting Expert ने बताया कैसे छूटेगी पिज्जा-बर्गर खाने की आदत
बच्चे की जंक खाने की आगत को कैसे छुड़ाएं?
(Photo Credit: Freepik)

पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स और नूडल्स जैसे जंक फूड बच्चों को खूब पसंद आते हैं. अब, कभी-कभी इस तरह की चीजें खाना ठीक है लेकिन परेशानी तब होती है जब बच्चे घर का हेल्दी खाना छोड़कर हमेशा जंक खाने की जिद पकड़ लेते हैं. ऐसे में माता-पिता के लिए उनकी खाने की आदत को बदलना बड़ी चुनौती बन जाता है. अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. पैरेंटिंग एक्सपर्ट देबमिता दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 3 गोल्ड रूल्स बताए हैं. पैरेंटिंग एक्सपर्ट कहती हैं, इन तीन तरीकों को अपनाकर माता-पिता बिना डांट या जबरदस्ती किए अपने बच्चे की फूड हैबिट को सुधार सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

बच्चे की जंक खाने की आगत को कैसे छुड़ाएं?

नंबर 1- बच्चे को जबरदस्ती खाना न खिलाएं

अगर बच्चा सब्जी, दाल या कोई हेल्दी चीज खाने से मना करता है तो उसे जबरदस्ती खिलाने से बचें. एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा करने से बच्चे के मन में हेल्दी खाने को लेकर नकारात्मक भावना बन सकती है. उसे लग सकता है कि हेल्दी खाना ऐसी चीज है, जिसे मजबूरी में खाना पड़ता है. इसलिए खाने के समय बच्चे पर दबाव डालने के बजाय उसे अलग-अलग पौष्टिक चीजें खाने का मौका दें. खाने की टेबल को लड़ाई की जगह आराम और परिवार के साथ समय बिताने की जगह बनाएं.

नंबर 2- खाने को इनाम बनाकर न दें

बच्चे ने होमवर्क पूरा किया, अच्छे नंबर आए या उसने कोई अच्छा काम किया तो उसे चॉकलेट, आइसक्रीम, पिज्जा या बर्गर खिलाना कई घरों में आम बात है. लेकिन इससे बच्चे के दिमाग में जंक फूड का कनेक्शन खुशी और इनाम से बन सकता है. बाद में जब बच्चा उदास या परेशान होगा, तो उसे अच्छा महसूस करने के लिए वही खाना याद आ सकता है. इसलिए खाने को इनाम बनाने के बजाय बच्चे के साथ खेलना, उसे बाहर घुमाना या उसकी पसंद की कोई एक्टिविटी करना बेहतर तरीका हो सकता है.

नंबर 3- खुद हेल्दी खाने की शिकायत न करें

इन सब से अलग एक्सपर्ट कहती हैं, बच्चे अपने माता-पिता को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं. अगर माता-पिता खुद सब्जी, सलाद या दूसरे हेल्दी खाने को लेकर कहते रहें कि यह बेस्वाद है या हेल्दी खाना खाना बहुत मुश्किल है, तो बच्चा भी यही सोच सकता है. माता-पिता खुद फल, सब्जियां, दाल और घर का पौष्टिक खाना खाएंगे, तो बच्चे के लिए भी यह रोज की नॉर्मल आदत बन जाएगी.

इस तरह इन तीन बातों को ध्यान में रखकर आप अपने बच्चे की जंक फूड खाने की आदत को छुड़वा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- क्या सीधे पत्तियों से निकालकर एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com