विज्ञापन

स्प्लिट एसी से पानी टपकने का क्या कारण है और इसे कैसे ठीक करें?

स्‍प‍िल्‍ट एसी से कमरे में ही पानी टपक रहा है, तो परेशान मत होइए. इस एक ट्रि‍क से एसी से पानी टपकने की समस्‍या हो जाएगी दूर .

स्प्लिट एसी से पानी टपकने का क्या कारण है और इसे कैसे ठीक करें?
एसी कंडेनसर यूनिट से पानी टपकने का क्या कारण है और इसका समाधान क्या है?

क्‍या आपके कमरे में भी स्प्लिट एसी से पानी टपकता है और आपको बाल्‍टी या मघा रखना पड़ता है, तो चल‍िए एसी एक्‍सपर्ट से ही जानते हैं क‍ि आख‍िर एसी से पानी क्‍यों ग‍िरता है और इसे कैसे सॉल्‍व क‍िया जा सकता है. इंस्‍टाग्राम पर इन द‍िनों एक एसी एक्‍सपर्ट ने वीड‍ियो शेयर क‍िया है, ज‍िसमें वह कमरे में लगे स्प्लिट एसी टपकते पानी का सॉल्‍युशन बता रहे हैं. दरअसल, लगातार पानी कमरे में ग‍िरने से कमरा तो गंदा होता ही है, साथ ही सीलन भी बनी रहती है. 


स्प्लिट एसी में यह है वह द‍िक्‍कत 


एसी एक्‍सपर्ट के मुताब‍िक सबसे पहले स्प्लिट एसी खोल लें. आप देखेंगे क‍ि उसमें पानी न‍िकलने के ल‍िए एक पाइप लगा हुआ है, पर सारा पानी पाइप के जर‍िए बाहर जाने के बजाय अंदर की प्‍लेट में भर रहा है और जब ज्‍यादा भर गया तो वह उससे ओवरफ्लो करने लगा और रूम में ही पानी ग‍िरने लगता है. स्प्लिट एसी से पानी टपकने की समस्‍या से पूरी तरह न‍िजात पाना चाहते हैं, तो ड्रेन पाइप को साफ करना होगा. दरअसल एसी पुराना होने के कारण कई बार पाइप ब्‍लॉक हो जाता है और जब आप एसी चलाते हैं, तो पानी पाइप से बाहर न‍िकलने के बजाय कमरे में ही टपकने लगता है. 

इस तरह कमरे में पानी टपकना होगा बंद 


एसी का पाइप ब्‍लॉक हो गया है, तो आपको उसे प्रेशर से साफ करना होगा, ताक‍ि पाइप के अंदर जमा सारी गंदगी न‍िकल जाए. जब आप प्रेशर पंप से पाइप क्‍लीन करेंगे, तो देखेंगे क‍ि बालकनी में बहुत सारी गंदगी बाहर न‍िकलेगी. इसी कारण पाइप ब्‍लॉक होता है और उससे पानी न‍िकासी में द‍िक्‍कत आती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Copilot

इस बात का रखें ध्‍यान 

आप इस बात का ध्‍यान रखें जब भी स्प्लिट एसी की द‍िक्‍कत को ठीक करें, तो चलते एसी में करें. इससे आपको पता रहेगा क‍ि पानी टपकने की समस्‍या दूर हुई है या नहीं. इसके अलावा जब पाइप साफ कर दें तो अंदर ही एसी पर पानी डालकर देखें, अगर पानी पाइप से बाहर जा रहा है तो यानी आपकी समस्‍या दूर हो गई. 

यह भी पढ़ें- क्या सीधे पत्तियों से निकालकर एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com