हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा समझदार बने, बच्चे के दिमाग का विकास तेजी से हो. इसमें शुरुआती डाइट का बड़ा योगदान होता है. इसी कड़ी में मशहूर पीडियाट्रिशियन अनुराधा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर बताती हैं, बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती कुछ साल उसके विकास के लिए बहुत जरूरी होते हैं. खासकर पहले 1000 दिनों में बच्चे का दिमाग बहुत तेजी से बढ़ता और विकसित होता है. इस समय बच्चे को सही खाना देना बहुत जरूरी है. अच्छी डाइट बच्चे के शरीर के साथ-साथ उसके दिमाग के विकास में भी मदद करती है.
पीडियाट्रिशियन बताती हैं, 6 महीने तक बच्चे को केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए. 6 महीने की उम्र के बाद डाइट में कुछ खास पौष्टिक चीजें शामिल की जा सकती हैं. डॉक्टर ने 3 ऐसे सूपरफूड बताए हैं, जो बच्चे के दिमाग का तेजी से विकास करने में मददगार हो सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
नंबर 1- अखरोट को पीसकर खिलाएं
पीडियाट्रिशियन कहती हैं, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ओमेगा-3 शरीर और दिमाग के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. लेकिन छोटे बच्चे को अखरोट का पूरा टुकड़ा नहीं देना चाहिए. बच्चे खाने को चबा नहीं पाते हैं, अखरोट बच्चे के गले में फंस सकता है. इसलिए अखरोट को अच्छी तरह पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इसे बच्चे के दलिया, दही या फलों की प्यूरी में मिलाकर दिया जा सकता है.
नंबर 2- अंडाअंडा बच्चों के लिए अच्छा पोषक खाना माना जाता है. इसमें प्रोटीन के साथ कोलीन नाम का पोषक तत्व भी होता है. कोलीन बच्चे के दिमाग के विकास और सीखने की क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है. 6 महीने के बाद बच्चे को अंडा अच्छी तरह पकाकर दिया जा सकता है. अंडे को उबालकर अच्छी तरह मैश कर लें और तब बच्चे को खिलाएं.
नंबर 3- राजगिराराजगिरा को अमरंथ भी कहा जाता है. डॉक्टर बताती हैं, इसमें प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. राजगिरा को अच्छी तरह पकाकर नरम कर लें इसके बाद इसे मैश की हुई सब्जियों के साथ मिलाकर बच्चे को खिलाया जा सकता है. इससे बच्चे की डाइट में अलग-अलग पोषक तत्व शामिल होते हैं.
इस बात का रखें ध्यानडॉक्टर कहती हैं, ये तीनों चीजें बच्चे की ब्रेन ग्रोथ में बेहद फायदेमंद हो सकती हैं. लेकिन यह समझना भी जरूरी है कि कोई एक फूड बच्चे को अचानक ज्यादा इंटेलिजेंट नहीं बना सकता. बच्चे के दिमाग और शरीर के अच्छे विकास के लिए पूरी डाइट का संतुलित होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- खेल-खेल में आप का बच्चा सीख जाएगा नर्सरी राइम्स, टॉडलर टेक्नो का जादू अब भारत में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं