hair fall solution in hindi : कई बार बदलते मौसम के कारण भी बाल झड़ते हैं, वहीं कई बार गंभीर बीमारियों या सर्जरी की वजह से बाल बहुत अधिक झड़ने (Hair Fall) लगते हैं. अगर आप भी ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं जिसमें आपके बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं यानी सोते वक्त तकिये पर बाल नजर आते है या तौलिए में बहुत अधिक बाल दिख रहे हैं, तो आपको इसके समाधान के लिए तुरंत सोचने ( Hair Fall Control) की जरूरत है. आम तौर पर आयरन, जिंक, बायोटिन और विटामिन ई की शरीर में कमी होने से बाल झड़ते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय (Hair Care tips) बता रहे हैं जो बालों के झड़ने को तुरंत रोकने में कारगर साबित हो सकते हैं. आइए हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और समस्या को आराम देने में सहायक हैं.

Photo Credit: iStock
झड़ते बालों के लिए घरेलू नुस्खे | home remedies for hair fall
आंवला
बालों को काला करना हो या इसे झड़ने से तुरंत रोकना हो आंवला बालों की हर समस्या के लिए रामबाण इलाज है. विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद है. आंवला से डैमेज हो चुके बालों की मरम्मत होती है और ये फ्री रेडिकल्स को भी खत्म करता है. आंवले को कद्दूकस कर लें और बीज अलग कर दें, अब आंवले को महीने कपड़े से छान कर उसका रस निकाल लें और उसमें नारियल तेल मिला लें. इस मिश्रण को थोड़ी देर गर्म पानी में रखें और अब इस तेल को सप्ताह में दो बार बालों और स्कैल्प में अच्छे से लगाएं, घंटे भर बाद बाल धो लें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: iStock
प्याज का रस
प्याज का रस आपके बालों का झड़ना रोकने के साथ ही इन्हें फिर से उगाने में भी कारगर होते हैं. प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है, जिससे बालों का टूटना रोकने में मदद मिलती है. आप प्याज का रस निकाल लें और उंगलियों की मदद से इसे स्कैल्प में अच्छे से मसाज करें, इसे करीब 40-45 मिनट तक बालों में लगा रहने दें, इसके बाद बालों को धो लें. सप्ताह में दो या तीन बार आप प्याज का रस इस्तेमाल कर सकते हैं.
अंडा
प्रोटीन से भरपूर अंडा हमारे बालों को भी भरपूर पोषण देता है. सेलेनियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस से भरपूर अंडे को बालों में लगाने से बाल झड़ने बंद हो जाते हैं. अंडे के पीले हिस्से यानी योक में लेसिथिन होता है जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है. इसके इस्तेमाल के लिए दो अंडों के योक को दो चम्मच जैतून के तेल में डाल कर फेंट लें. अब इस मिश्रण में एक कप पानी डालें और इसे बालों पर लगाएं, करीब 20 मिनट के बाद बालों में शैंपू लगाकर धो लें.

Photo Credit: iStock
करी पत्ते
करी पत्ते में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड को प्यूरीफाई कप ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ा देते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए आप करी पत्ते का पेस्ट बना लें. अब इसमें एक चम्मच मेथी का पेस्ट और एक चम्मच दही मिला लें और इस पेस्ट को बालों में लगा लें. करीब आधे घंटे के बाद बालों को धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं