सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घरों में रजाई निकलनी शुरू हो जाती है. लेकिन कई बार अलमारी में लंबे समय तक रखी रजाई निकालने पर उसकी रूई एक जगह इकट्ठा हो जाती है. कहीं रूई मोटी तो कहीं बिल्कुल पतली महसूस होती है. ऐसे में रजाई ओढ़ने पर पहले जैसी गर्माहट और आराम भी नहीं मिलता. अगर रजाई की फिलिंग पूरी तरह खराब नहीं हुई है, तो कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से इसे फिर से मुलायम और फ्लफी बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि इन ट्रिक्स के लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिनकी मदद से पुराने रजाई को दोबारा नया जैसा बनाया जा सकता है.
हाथों से धीरे-धीरे खोलें रूई की गांठें
अगर रजाई के कुछ हिस्सों में रूई इकट्ठा हो गई है तो उसे हाथों से ठीक कर सकती हैं. इसके लिए रजाई को किसी समतल जगह पर फैलाएं. जहां गांठ महसूस हो रही है, वहां हथेली और उंगलियों से हल्के हाथों से रूई को आसपाास फैलाएं. ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा जोर से न खींचें, वरना रजाई की सिलाई या अंदर की रूई को नुकसान पहुंच सकता है.
इन बातों का भी ध्यान रखें
अगर रजाई सिर्फ नमी की वजह से भारी लग रहा है, तो उसे 2 से 3 घंटे तेज धूप में रख दें. इससे अतिरिक्त नमी निकल जाएगी और रजाई हल्का महसूस होगा. रजाई को समय-समय पर धूप दिखाने और झटकने की आदत डालें. इससे उसकी फुलावट लंबे समय तक बनी रहती है और वह जल्दी खराब नहीं होता.

रजाई को अच्छी तरह झटकें
रजाई को दोबारा गद्देदार बनाने के लिए उसे नियमित रूप से झटकना भी अच्छा तरीका है. इसके लिए रजाई के दोनों किनारों को पकड़कर हल्के हाथों से अलग-अलग दिशाओं में झटकें. इससे अंदर की रूई को समाान रूप से फैलने में मदद मिल सकती है. ऐसा करते समय ध्यान रखें कि रजाई की सिलाई कमजोर न हो.
ये भी पढ़ें- गुलाब के फूल का बाम कैसे बनाएं? घर पर गुलाब से लिप बाम बनाने के आसान तरीके
ज्यादा गांठें हैं तो करवाएं रूई की धुनाई
अगर रजाई बहुत पुरानी है और उसकी रूई दबकर सख्त हो गई है तो घरेलू उपायों से पूरी तरह ठीक करना मुश्किल हो सकता है. ऐसी स्थिति में रूई को धुनाई मशीन से पजवााया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर इसमें थोड़ी नई रूई भी मिलवााई जा सकती है. इससे रजाई दोबारा फूली हुई और गद्देदार बन सकती है.
ड्रायर में टेनिस बॉल डालने का तरीका भी आएगा काम
अगर आपके पास मशीन में सुखाने की सुविधा है तो पहले रजाई का केयर लेबल जरूर देखें. मशीन में धोने और ड्रायर में सुखाने की अनुमति होने पर ही कम हीट वाले मोड का इस्तेमााल करें. ड्रायर बॉल के साथ सुखाने से रूई या फिलिंग को फैलने में मदद मिल सकती है. हालांकि, पारंपरिक रूई वाली हर रजाई को ड्रायर में डाालना सुरक्षित नहीं होता है.
चार कंबलों के बराबर होती है रजाई
रजाई को तैयार करने वाली महिला कारीगर के अनुसार, यह एक रजाई चार कम्बलों के बराबर होती है और कंबल के बजाय सस्ती और टिकाऊ होती है. कंबल दो या तीन वर्ष में खराब हो जाता है. लेकिन हाथ से तैयार की गई इस रजाई का सालों तक कुछ नहीं बिगड़ता है. कारीगरों का कहना है कि करौली में यह रजाई जल्दी वाले ग्राहकों के लिए तैयार मिलती है और अपनी इच्छा के अनुसार रूई खोली देकर भी ऑर्डर से तैयार की जाती है.
ये भी पढ़ें- स्ट्रॉबेरी का पौधा गमले में कैसे उगाएं? स्ट्रॉबेरी के बीज कब बोए जाते हैं, जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं