Purani Kanch Ki Bottle Se Kya Banaye DIY: घर में इस्तेमाल होने के बाद अक्सर कांच की बोतलों को या तो फेंक दिया जाता है या फिर कबाड़े में बेच दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं ये पुरानी कांच की बोतलें आपके घर को सजाने के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं. इसके लिए बस आपको थोड़ी सी क्रिएटिविटी और मेहनत की जरूरत होगी. इसी कड़ी में आज हम आपको 4 शानदार हैक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप होम डेकोर की कई शानदार चीजेंं बना सकते हैं. आइए जानते हैं...
1. बना लें स्टाइलिश लाइट
खाली कांच की बोतल को फेंकने की बजाय उसे खूबसूरत सजावटी लाइट में बदल सकते हैं. इसके लिए बोतल केे अंदर बैटरी से चलने वाली LED फेयरी लाइट्स डाल दें. फिर इसे बेडसाइड टेबल, बुकशेल्फ या कमरे के किसी कोने में रख दें. इससे घर और कमरे की खूबसूरती बढ़ेगी.
2. फ्लावर वास
पुरानी कांच की बोतलों को नया और खूबसूरत लुक देने के लिए आप उन्हें फ्लावर वास के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले बोतलों को अच्छी तरह साफ करें और उन पर लगे लेबल और गंदगी हटा दें. फिर इसके बाद इनमें ताजे फूल या आर्टिफिशियल फूलों को सजाएं. इसे आप लिविंग रूम या घर के किसी कोने में रख सकते हैं. ये देखना बेहद सुंदर लगता है.
3. होम डेकोर आइटम
पुरानी कांच की बोतलों को नया और शानदार लुक देने के लिए आप उनपर एक्रेलिक पेंट कर सकतेे हैं. इसके लिए आप अपने घर के अनुसार पसंदीदा रंग चुनें और बोतल पर अच्छी तरह पेंट करें. फिर पेंट सूखने के बाद इन बोतलों को डाइनिंग टेबल, सेंटर टेबल या किसी शेल्फ में रखें. इससे ये साधारण बोतलें खूबसूरत डेकोरेटिव पीस में बदल जाएंगी और आपके घर की खूबसूरती बढ़ाएंगी.
5. उगा लें पौधा
पुरानी कांच की बोतलों को आप छोटे-छोटे पौधे लगाने के लिए इस्तेमााल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले बोतल को अच्छी तरह साफ करें, फिर इसमें अपनी पसंद का छोटा पौधा या उसकी कटिंग लगाएं. इसके बाद ऐसा पौधा चुनें जो घर के माहौल में आसानी से बढ़ सके. इन पौधों को आप आउटडोर या इंडोर कहीं भी रख सकते हैं. ध्यान रखें कि कांच की बोतलों में पानी निकलने के लिए छेद नहीं होता है इसलिए आप पौधों में कम पानी ही डालें.
यह भी पढ़ें: पोछा कैसे साफ करें? पानी में क्या मिलाकर पोछा लगाना चाहिए, ताकि पोछा गंदा न हो
यह भी पढ़ें: 5 मिनट में ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं? नाक पर ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं, जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं