Kitchen hack : अक्सर हम लोग सब्जी के छिलके वेस्ट समझकर फेंक देते हैं जबकि इसको रीयूज किया जा सकता है. छिलकों से खाद बनाई जा सकती है जो गार्डेंनिंग के काम आ सकती हैं. ऐसे में आज हम खीरे के छिलके को कैसे दोबारा से इस्तेमाल में लाएं उसके बारे में बात करेंगे. ताकि आप भी अगली बार से फेंकने की बजाए उसको प्रयोग में लाएं. तो चलिए जानते हैं खीरे के छिलके के हैक (hack of cucumber peel) के बारे में.
Coconut benefits : इस एक सीरियस बीमारी में नारियल के पोषक तत्व पहुंचाते हैं लाभ
खीरे का छिलका कैसे करें इस्तेमाल
- अधिकतर लोग खीरे को छीलकर खाते हैं, जबकि इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पाचन शक्ति को मजबूत करते हैं. यह आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं. तो इस लिहाज से खीरे के छिलके फेंके नहीं.
- खीरे के छिलके से आप चिप्स भी बना सकती हैं. इसके लिए आप छिलके को एक ट्रे पर फैला लीजिए और उसपर ऑलिव ऑयल की ग्रीसिंग कर लीजिए. अब आप इसे ओवन में डाल दीजिए. फिर कुछ देर बाद ओवन से निकालकर खाइए. ये क्रिस्पी और कुरकुरे हो जाते हैं. ये आलू की चिप्स की तरह ही लगते हैं स्वादिष्ट.
- आप इसके छिलकों से स्किन केयर भी कर सकती हैं. आप इन छिलकों को मिक्सी में पीस लीजिए फिर उसमें दही मिलाकर चेहरे पर लगा लीजिए. 15 मिनट के बाद चेहरे को साफ कर लें, फेस बिल्कुल तरोताजा नजर आने लगेगा.
- आप खीरे के छिलके से चटनी भी बना सकती हैं. इसके लिए आप कटोरी में खीरे के छिलके, आधा कप पुदीना, आधा कप खीरा कटा हुआ डालकर पीस लीजिए. अब आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकती हैं. यह भी बहुत स्वादिष्ट होता है खाने में.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ऑनस्क्रीन कपल नवाजुद्दीन-नेहा ने शेयर किया फनी वीडियो, फैंस को पसंद आई दोनों की केमिस्ट्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं