विज्ञापन

चेहरे पर जमे जिद्दी ब्लैकहेड्स को कैसे हटाएं? ब्लैकहेड्स हटाने के लिए क्या करें, जानिए आसान तरीके

How to Remove Blackheads: चेहरे पर ब्लैकहेड्स तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं के जमा होने से बनते हैं. इन्हें कम करने के लिए हल्का क्लींजर, सैलिसिलिक एसिड, क्ले मास्क और सही स्किनकेयर रूटीन मददगार हो सकते हैं. जानें 5 सुरक्षित तरीके.

चेहरे पर जमे जिद्दी ब्लैकहेड्स को कैसे हटाएं? ब्लैकहेड्स हटाने के लिए क्या करें, जानिए आसान तरीके
चेहरे पर ब्लैकहेड्स तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं के जमा होने से बनते हैं
ndtv

चेहरे पर छोटे-छोटे काले धब्बे यानी जिद्दी ब्लैकहेड्स (Stubborn Blackheads) नाक और गालों पर अक्सर नजर आने लगते हैं. इन्हें हटाने के लिए लोग स्क्रब, फेस मास्क और कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ये दोबारा दिखाई देने लगते हैं. दरअसल, ब्लैकहेड्स त्वचा के रोमछिद्रों में तेल और मृत कोशिकाएं जमा होने के कारण बनते हैं. ऐसे में इन्हें बार-बार दबाकर निकालने के बजाय त्वचा की सही देखभाल करना जरूरी है. ब्यूटी एक्सपर्ट मोनू से आइए जानते हैं ब्लैकहेड्स होने की वजह और इन्हें कम करने के 5 सुरक्षित तरीके, जिन्हें स्किनकेयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है.

क्यों होते हैं चेहरे पर ब्लैकहेड्स?

ब्यूटी एक्सपर्ट मोनू ने बताया कि ब्लैकहेड्स तब बनते हैं, जब त्वचा के रोमछिद्रों में सीबम यानी प्राकृतिक तेल और मृत त्वचा कोशिकाएं जमा हो जाती हैं. रोमछिद्र का मुंह खुला रहने पर जमा पदार्थ हवा के संपर्क में आकर काला दिखाई देने लगता है. हैवी या रोमछिद्र बंद करने वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, ज्यादा तैलीय त्वचा और पसीना भी समस्या बढ़ा सकते हैं. ब्लैकहेड्स को नाखूनों से दबाकर निकालने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा में जलन और निशान पड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- DIY Cleaning Hacks: सोने की चैन को घर पर कैसे साफ करें? जानिए गोल्ड के इयररिंग साफ करने का सही तरीका

ब्लैकहेड्स कम करने के 5 सुरक्षित तरीके

  • हल्के क्लींजर से चेहरा धोएं: दिन में दो बार सौम्य फेस वॉश से चेहरा साफ करें. इससे अतिरिक्त तेल, पसीना और गंदगी हटाने में मदद मिलती है.
  • सैलिसिलिक एसिड का इस्तेमाल करें: सैलिसिलिक एसिड युक्त स्किनकेयर उत्पाद रोमछिद्रों में जमा तेल और मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकते हैं. शुरुआत कम मात्रा और कम अंतराल से करें.
  • क्ले मास्क लगाएं: क्ले मास्क त्वचा का अतिरिक्त तेल सोखने में मदद कर सकता है. इसे निर्देशों के अनुसार इस्तेमाल करें और त्वचा को बहुत ज्यादा सूखने न दें.
  • नॉन-कॉमेडोजेनिक उत्पाद चुनें: ऐसा मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन और मेकअप चुनें, जिन पर रोमछिद्र बंद न करने का दाावा हो.
  • रेटिनॉइड पर विशेषज्ञ की सलाह लें: कुछ रेटिनॉइड ब्लैकहेड्स कम करने में मदद कर सकते हैं. इनसे रूखापन और जलन हो सकती है, इसलिए त्वचा विशेषज्ञ की सलाह से इस्तेमाल करना बेहतर है.

स्टीम लेना बहुत जरूरी

बता दें कि ब्लैकहेड्स को साफ करने के लिए स्टीम लेना एक आसान तरीका है. स्टीम लेने से पोर्स में फंसी गंदगी और तेल को ढीला करने में मदद मिलती है. रोजाना 5 से 10 मिनट तक चेहरे को भाप दें. भाप की गर्माहट से त्वचा मुलायम हो जाती है और पोर्स खुल जााते हैं, जिससे बाद में चेहरे की सफाई करने पर ब्लैकहेड्स हटाना आसान हो सकता है. हालांकि, बार-बार भाप लेने से त्वचा में जलन हो सकती है, इसलिए इसे जरूरत से ज्यादा नहीं करनाा चाहिए.

एलोवेरा जेल का रात में सोते समय करें इस्तेमाल

इसके अलावा, स्किन केयर के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बहुत किया जाता है. ये स्किन को मॉइस्चराइज करता है. रात के समय सोते समय चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से एक्स्ट्रा तेल कम हो सकता है और जलन भी नहीं होती. जेल को 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें. नियमित रूप से एलोवेरा का इस्तेमाल करने से स्किन हेल्दी रहती है और पोर्स बंद होने की संभाावना भी कम हो जाती है.

किन गलतियों से बचना चाहिए

ब्लैकहेड्स हटाने के लिए चेहरे पर तेज स्क्रब न करें और बहुत गर्म भाप लेने से बचें. अखरोट या कॉफी के खुरदरे स्क्रब संवेदनशील त्वचा को नुकसान पहुंचाा सकते हैं. नियमित रूप से तकिए का कवर बदलें और साफ तौलिए का इस्तेमाल करें. अगर ब्लैकहेड्स लगातार बने रहें या त्वचा में सूजन और दर्द हो, तो त्वचाा विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें- नाखूनों की गंदगी कैसे साफ करें? जानिए पैर के नाखून से मिट्टी और मैल कैसे निकालें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Remove Blackheads, How To Remove Blackheads At Home, How To Remove Blackheads From Chin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com