विज्ञापन

नाक और होंठों के आसपास से काली पड़ रही है त्वचा? एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से साफ होगी स्किन

डर्मेटोलॉजिस्ट अंकिता व्यास ने मुंह और नाक के आसपास की त्वचा पर होने वाली डार्कनेस का कारण और स्किन को इवन टोन करने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

नाक और होंठों के आसपास से काली पड़ रही है त्वचा? एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से साफ होगी स्किन
क्यों डार्क पड़ने लगती है नाक और मुंह के आसपास की त्वचा?
(Photo Credit- @dr.ankita_skin_aesthetica/Instagram)

हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा साफ, ग्लोइंग रहे और चेहरा इवन टोन दिखे. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके मुंह और नाक के आसपास की त्वचा अचानक डार्क पड़ने लगी है. चेहरे का बाकी हिस्सा तो साफ है, लेकिन होंठों के आसपास या नाक के पास की त्वचा धीरे-धीरे काली पड़ने लगी है. इससे स्किन का ये हिस्सा अलग नजर आता है. अगर आपकी स्किन पर भी इस तरह की डार्कनेस है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट अंकिता व्यास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने इस तरह की समस्या का कारण और स्किन को इवन टोन करने के तरीका बताया है. आइए जानते हैं इनके बारे में-  

क्यों डार्क पड़ने लगती है नाक और मुंह के आसपास की त्वचा?

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, अगर अचानक से मुंह और नाक के पास की स्किन डार्क पड़ने लगे, तो ज्यादातर लोग इसे टैनिंग समझ लेते हैं. इसके बाद कई तरह की क्रीम या घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं. लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है, इससे डार्कनेस और बढ़ सकती है. नाक के आसपास की त्वचा में तेल यानी सीबम ज्यादा बनता है. इस वजह से यह हिस्सा बाकी चेहरे की तुलना में ज्यादा ऑयली रहता है. ऐसी जगह पर Malassezia नाम का एक यीस्ट बढ़ सकता है. इससे कुछ लोगों को सेबोरिक डर्मेटाइटिस (Seborrheic Dermatitis) हो जाता है. ये स्किन से जुड़ी एक कंडीशन हैं, जिसमें नाक के किनारे और आसपास की त्वचा पर रेडनेस, खुजली या जलन की परेशानी बढ़ जाती है. इसके अलावा नाक के आसपास सफेद या सूखी पपड़ी सी जमने लगती है. जब ये सारी परेशानी बार-बार होती हैं, आप नाक या मुंह पर बार-बार हाथ लगाते हैं, तो इससे उस हिस्से की स्किन डार्क पड़ सकता है. इसे सेबोरिक मेलानोसिस (Seborrheic Melanosis) कहा जाता है. 

नाक और मुंह के आसपास की डार्कनेस कम करने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट कहती हैं, अगर अभी त्वचा पर रेडनेस, खुजली की परेशानी है या नाक के पास पपड़ी जैसी जमती है, तो सबसे पहले इस समस्या को कंट्रोल करना जरूरी है.

  • इस कंडीशन में आप स्किन एक्सपर्ट की सलाह के बाद टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि बिना सलाह के इसे कभी भी चेहरे या स्किन पर न लगाएं. 
  • इसके अलावा एंटीफंगल शैंपू इस्तेमाल करें.
  • चेहरे पर बहुत ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से बचें. 
  • लाइट और बिना खुशबू वाला मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और स्किन बैरियर मजबूत होता है.
  • इन सब अलग एक्सपर्ट बताती हैं कि धूप की वजह से चेहरे पर और ज्यादा पिग्मेंटेशन बढ़ सकती है. इसलिए रोजाना ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
  • जब रेडनेस, खुजली और पपड़ी की समस्या ठीक हो जाए, उसके बाद डार्कनेस को कम करने के लिए काम किया जा सकता है. इसके लिए एक्सपर्ट कोजिक एसिड और आर्बुटिन का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. 

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, अगर नाक और होंठों के आसपास अचानक डार्कनेस दिखे, तो कभी भी खुद से कोई फेयरनेस क्रीम न लगाएं. पहले यह समझना जरूरी है कि ये डार्कनेस किस वजह से हो रही है. सही कारण जानकर आप सही तरीके से अपनी स्किन को साफ, इवन टोन और ग्लोइंग बना सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- चेहरे पर Vitamin E का कैप्सूल लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया हरे कैप्सूल को काटकर चेहरे पर लगाना चाहिए या नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com