हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन पर एक ग्लो बना रहे, चेहरा हमेशा साफ और चमकदार दिखे. इसके लिए लोग अलग-अलग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है विटामिन ई का इस्तेमाल. कई लोग चेहरे पर चमक बढ़ाने के लिए विटामिन ई के कैप्सूल को काटकर लगाते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना वाकई फायदेमंद है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि चेहरे पर विटामिन ई का कैप्सूल लगाने से क्या होता है-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
इसे लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, विटामिन ई को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन कैप्सूल को काटकर सीधे स्किन पर लगाने से कोई फायदा नहीं होगा.
डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक 'स्किन के लिए विटामिन ई क्रीम या मॉइस्चराइजर अलग तरीके से तैयार किए जाते हैं. इनमें ऐसे सॉल्वेंट और इमल्सीफायर होते हैं, जो विटामिन ई को त्वचा के अंदर तक पहुंचने में मदद करते हैं. वहीं, कैप्सूल को सीधे चेहरे पर लगाने से ये स्किन को अंदर तक पोषण नहीं दे पाता है. इसलिए केवल कैप्सूल को खोलकर इसे स्किन पर लगाने से आपको विटामिन ई के फायदे नहीं मिलेंगे. उल्टा इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है.'
चेहरे पर सीधे विटामिन ई का कैप्सूल क्यों नहीं लगाना चाहिए?डॉक्टर पंथ बताती हैं, विटामिन ई कैप्सूल को सीधे स्किन पर लगाने से पोर्स क्लॉग हो सकते हैं. इससे चेहरे पर एक्ने-पिंपल की परेशानी बढ़ सकती है. इसके साथ ही अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो विटामिन ई कैप्सूल लगाने से चेहरे पर जलन, रेडनेस या एलर्जी की परेशानी भी बढ़ सकती है.
फिर क्या करें?डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, चेहरे पर विटामिन ई के फायदे पाने के लिए आप विटामिन ई वाला मॉइस्चराइजर या दूसरे स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे अलग आप एक्सपर्ट की सलाह के बाद ओरली विटामिन ई का कैप्सूल ले सकते हैं. लेकिन इसे चेहरे पर सीधे या किसी चीज में मिलाकर न लगाएं.
यह भी पढ़ें- गुड़हल के पत्तों से फेस पैक कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया इसे लगाने से चेहरे पर आ जाएगा निखार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं