आज गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आ सकता है. किसी राशि के जातकों को कारोबार में नए अवसर मिलने के योग हैं तो किसी को पारिवारिक जीवन में खुशियां मिल सकती हैं. कुछ लोगों को नौकरी, आर्थिक मामलों और कानूनी विवादों में राहत मिलने की संभावना है. वहीं, कुछ राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने और सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग, भाग्य अंक और दान के उपाय.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन प्रगति के नए अवसर लेकर आ सकता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस राशि के जातकों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. नेताओं और प्रभावशाली लोगों से संपर्क का फायदा मिलने की संभावना है. कोई शुभ समाचार मिल सकता है और कानूनी विवाद सुलझने की उम्मीद है. अचानक लाभ के योग बन रहे हैं. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है. हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. दांपत्य जीवन में सुख मिल सकता है. धार्मिक कार्यों में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी
दान: पक्षियों को दाना डालें.
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए मित्रों का सहयोग फायदेमंद साबित हो सकता है. किसी योजना को पूरा करने में दोस्तों की मदद मिल सकती है. परिवाार में चहल-पहल बनी रहेगी. कारोबार में नई योजना बनाने का मौका मिल सकता है और विकास के नए रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि, आपको दूसरों के विवादों में पड़ने से बचना चाहिए. किसी की बातों में आाकर ऐसा कदम न उठाएं, जिससे आपके संबंधों में तनाव बढ़े. आपसी मतभेदों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें.
भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
दान: जरूरतमंद को दूध दान करें
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए कारोबार में साझेदारी के नए अवसर बन सकते हैं. व्यापार से जुड़ी योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा. हालांकि, जल्दबााजी में जगह बदलने या बड़े फैसले लेने से बचना बेहतर होगा. अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें. परिवार में मधुरता बढ़ सकती है और घर-गृहस्थी से जुड़ी कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. विवाह से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति होने की संभावना है. प्रतियोगिता में हिस्साा लेने वाले लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आलस्य से बचें और अपने काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें.
भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: हरा
दान: जरूरतमंद को मूंग की दाल दान करें
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दिन मन शांत रखने और सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, किसी योजनाा को पूरा करने में दूसरे व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है. मित्रों की मदद से अधूरे काम पूरे होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और अचानक लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं. हालांकि, पैसा निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें. कानूनी विवाद में नया मोड़ आ सकता है, इसलिए जरूरी मामलों में सावधानी बरतें. परिवाार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. कारोबारियों के लिए कोई नया काम शुरू करने का अवसर बन सकता है.
भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
दान: पक्षियों को दाना डालें
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए कामकाज के लिहाज से दिन व्यस्त रह सकता है. विदेश यात्रा से जुड़े अवसर बन सकते हैं. कारोबार में कोई नयाा समझौता होने की संभावना है, जिससे आगे चलकर फायदा मिल सकता है. पढ़ाई करने वाले जातकों को अध्ययन के लिए अधिक समय देना पड़ सकता है. काम पूरा करने के लिए मेहनत और भागदौड़ बढ़ सकती है. नए लोगों से मुलाकात आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को सफलता मिलने की उम्मीद है. अपने लक्ष्य पर ध्यान बनााए रखें और मेहनत जारी रखें.
भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: लाल
दान: जरूरतमंद बच्चों को पेंसिल या पढ़ाई से जुड़ी सामग्री दें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए नए काम की योजना बनाने का अच्छा अवसर मिल सकता है. छोटी या लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं. दांपत्य जीवन में सुख बढ़ने की संभावना है. कारोबार में आर्थिक सहयोग मिल सकता है, लेकिन मित्रों से मिली उम्मीद पूरी न होने पर निराशा हो सकती है. ऐसे में किसी एक व्यक्ति पर जरूरत से ज्याादा निर्भर न रहें. आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है. भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें मिल सकती हैं. कामकाज में उतार-चढ़ाव आने पर घबराने के बजाय धैर्य से काम लें.
भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
दान: जरूरतमंद को सेब या अन्य फल दान करें
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में कुछ अच्छी संभावनाएं लेकर आ सकता है. कोई उपयोगी वस्तु खरीदने का अवसर मिल सकताा है, लेकिन खर्च बढ़ने की आशंका भी है. इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें. कारोबार से जुड़ी नई योजना सामने आ सकती है और मेहनत से किए गए काम में सफलता मिलने की संभावना है. घर-गृहस्थी की समस्याएं सुलझ सकती हैं. वैवाहिक जीवन से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वाापस मिलने के भी योग बन रहे हैं.
भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: नारंगी
दान: जरूरतमंद को क्रीम रंग के वस्त्र दान करें
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को घूमने-फिरने या यात्रा करने का अवसर मिल सकता है. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान मिलने की संभावना है. उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं. हालांकि, कुछ मामलों में दुविधा का सामना करनाा पड़ सकता है. किसी काम में लाभ मिलने में देरी हो सकती है. इस दौरान जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए उन्हें व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करें. धार्मिक कार्यों के लिए समय निकालना मानसिक शांति दे सकता है.
भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: काला
दान: जरूरतमंद को भोजन सामग्री दान करें
ये भी पढ़ें- अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा...नवंबर महीने में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? देखें लिस्ट
धनु राशि
धनु राशि वालों को राजनीतिक संपर्कों और मित्रों के सहयोग से फायदा मिल सकता है. कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है. घर-गृहस्थी से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है. हालांकि, सोशल मीडिया पर बेवजह की टिप्पणियों से बचें और नए संबंध बनाते समय सावधानी बरतें. कोई उपयोगी वस्तु खरीद सकते हैं. नए वस्त्रों की खरीदारी या लेन-देन के योग भी बन रहे हैं. महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें.
भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: पीला
दान: जरूरतमंद को चने की दाल दान करें
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है. किसी पुराने बिछड़े मित्र से मुलाकात हो सकती है. कानूनी विवाद में राहत मिलने और रुकाा हुआ धन वापस आने के योग बन रहे हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अवसर मिल सकता है. नए संपर्क भी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं. कारोबार और आर्थिक मामलों में सूझबूझ से काम लें. हालांकि, किसी के वादे पर आंख बंद करके भरोसा न करें. कामकाज में मेहनत और भागदौड़ अधिक रह सकती है. अचानक लाभ की संभावना के बीच खर्च और बचत का संतुलन बनाए रखें.
भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: नीला
दान: जरूरतमंद को चावल दान करें
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं. अचानक लाभ मिलने की संभावना है. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है. नौकरी में पदोन्नति या आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है. धार्मिक यात्राा की योजना भी बन सकती है. हालांकि, किसी काम से उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने पर निराश न हों. भजन-कीर्तन या धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मन को शांति मिल सकती है.
भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: काला
दान: जरूरतमंद को हरी सब्जियां, जैसे पालक, दान करें
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आर्थिक और धार्मिक गतिविधियों के लिहाज से अच्छा रह सकता है. अचानक लाभ मिलने की संभाावना है. धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं और लंबे समय से अधूरा पड़ा काम पूरा हो सकता है. सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान मिलने के योग हैं. धार्मिक स्थलों के दर्शन और पुण्य कार्यों में समय बिताने का अवसर मिल सकता है. बढ़ती जिम्मेदारियों को संभालने के लिए अपनी योजनाओं पर ध्यान दें. दोस्तों पर भरोसा बनाए रखें, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. साथ ही, स्वास्थ्य को नजरअंदााज न करें.
भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: नारंगी
दान: जरूरतमंद को चने की दाल दान करें
ये भी पढ़ें- घर में जरूर रखें ये 5 चीजें, एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने बताया धन से भरा रहेगा भंडार, वास्तु दोष भी होगा ठीक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं