15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. यह दिन हमें आजादी की उस लड़ाई और उन वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन तक कुर्बान कर दिया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में तिरंगा फहराया जाता है और हर तरफ देशभक्ति का माहौल नजर आता है. स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बाजारों में भी आजादी के जश्न की रौनक देखने को मिलती है. इसके साथ ही सुबह से ही एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. हालांकि, आज के डिजिटल दौर में स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने का तरीका भी बदल गया है. अब लोग फोन कॉल के साथ WhatsApp, Facebook और Instagram के जरिए भी अपनों को शुभकामनाएं भेजते हैं. अगर आप भी इस 15 अगस्त पर अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को कुछ खास अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो देशभक्ति से भरी शायरियां और संदेश भेज सकते हैं. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं, आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
15 अगस्त की देशभक्ति से भरी शायरियां
वतन की मिट्टी से बढ़कर कोई दौलत नहीं,
तिरंगे से बढ़कर कोई पहचान नहीं.
देश के लिए जीना और देश पर मरना,
इससे बड़ी कोई शान नहीं.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
दिल में देश का प्यार रहे,
होंठों पर भारत का नाम रहे.
हर जन्म मिले हिंदुस्तान की मिट्टी में,
बस यही दिल में अरमान रहे
15 अगस्त की शुभकामनाएं
आजादी का ये पर्व हमें यही सिखाता है,
देश सबसे पहले आता है.
आओ मिलकर तिरंगे की शान बढ़ाएं,
और भारत को आगे ले जाएं.
जय हिंद! जय भारत!
न हिंदू, न मुस्लिम, न सिख, न ईसाई,
भारत की मिट्टी ने सबकी पहचान बनाई.
तिरंगा जब आसमान में लहराता है,
हर भारतीय का दिल गर्व से भर जाता है.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
जिस मिट्टी में जन्म लिया, उस पर नाज है,
भारत मेरा कल भी था, भारत मेरा आज है.
दुनिया चाहे जितनी भी बदल जाए,
मेरे दिल में हिंदुस्तान सबसे खास है.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
यह बात हवाओं को भी बताए रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना.
Happy Independence Day
चलो फिर से आज वह नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पे,
देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
वतन है मेरा सबसे महान,
प्रेम सौहार्द का दूजा नाम,
वतन-ए-आबरू पर है सब कुर्बान,
शांति का दूत है मेरा हिन्दुस्तान.
Happy Independence Day
केसरिया साहस की पहचान बने,
सफेद शांति की मुस्कान बने,
हरा रंग खुशहाली लाए,
तिरंगा हर दिल की जान बने.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
नफरत को हम दूर भगाएं,
मिलकर नया भारत बनाएं,
एकता की राह पर चलकर,
देश का गौरव और बढ़ाएं.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक जान में जान है.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं.
Happy Independence Day
यह भी पढ़ें- Independence Day 2026: ये Prompt डालकर AI से बनवाएं अपने देशभक्ति से भरे वीडियो और फोटोज, जानें आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं