Hair Care: सर्दियों की शुष्क हवा बालों को भी रूखा, सूखा और बेजान बना देती है. ऐसे में बालों को बढ़ाने के लिए और घना बनाने के लिए हेयर केयर रूटीन अपनाया जाता है. सिर्फ शैंपू या कंडीशनर लगाने से ही बालों की कायापलट नहीं होती है. इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखा जा सकता है. अंडा (Egg) ऐसी ही एक चीज है जो बालों को मुलायम बनाने में असरदार है. अंडे में प्रोटीन और बायोटीन होता है जो हेयर फॉलिकल्स के लिए फायदेमंद होता है. अंडे से बालों को मजबूती मिलती है, बाल घने बनते हैं और मुलायम (Silky Hair) होना शुरू हो जाते हैं. यहां जानिए किस-किस तरह से अंडे के हेयर मास्क बनाकर बालों पर लगाए जा सकते हैं.
नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाएं चेहरे पर कि चमक जाए त्वचा, रात में आजमा सकते हैं यह नुस्खा
मुलायम बालों के लिए अंडे का हेयर मास्क | Egg Hair Mask For Silky Hair
अंडा और नारियल का तेलबालों पर अंडे और नारियल के तेल का हेयर मास्क बनाकर बालों पर लगाया जा सकता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए अंडे के सफेद हिस्से को कटोरी में लेकर उसमें 2 चम्मच नारियल का तेल (Coconut Oil) मिला लें. इस हेयर मास्क को बालों पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है. बाल मुलायम हो जाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एलोवेरा जैल बालों को मुलायम बनाने के साथ ही ड्राईनेस को दूर करता है और स्कैल्प को सूदिंग गुण देता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए अंडे, एलोवेरा जैल (Aloe Vera Gel) और ऑलिव ऑयल को एकसाथ मिलाकर बालों पर लगा लें. बालों का टेक्सचर भी इस हेयर मास्क से बेहतर होने लगता है. एक कटोरी में अंडा लें और उसमें 4-5 चम्मच एलोवेरा जैल मिला लें. इस हेयर मास्क में एक चम्मच हल्का गर्म ऑलिव ऑयल डालकर मिलाएं. इसे सिर पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
अंडा और दहीरूखे बालों को सॉफ्ट बनाने और बालों में नजर आने वाले डैंड्रफ को दूर करने के लिए अंडे और दही का हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक अंडे में 4 चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसे मिक्स करके बालों पर आधे से एक घंटे लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को बालों पर लगा सकते हैं.
अंडा, केला, शहद और दूधअगर बाल कमजोर होकर टूटने लगे हैं और रूखे नजर आते हैं तो इस हेयर मास्क को बनाकर लगाएं. हेयर मास्क बनाने के लिए एक पूरा अंडा, एक मसला हुआ केला (Banana), 3 चम्मच दूध, 2 चम्मच शहद और 5 चम्मच ऑलिव ऑयल या फिर नारियल के तेल को कटोरी में डालकर मिक्स कर लें. हेयर मास्क तैयार है. इसे बालों पर 45 से 55 मिनट के बीच लगाएं और फिर हेयर वॉश कर लें. बालों पर चमक नजर आने लगती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं