विज्ञापन

Janmashtami Mehndi Designs: मोरपंख, बांसुरी और मटकी... जन्माष्टमी पर हाथों पर बनवाएं राधा-कृष्ण के ये खास मेहंदी डिजाइन

Best Mehandi Designs: जन्माष्टमी पर हाथों को कृष्ण भक्ति के रंग में सजाने के लिए मोरपंख, बांसुरी, मटकी, नन्हे कान्हा और राधा-कृष्ण की सिंपल मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. ज्यादा मिनिमल लुक चाहिए तो सिर्फ मोरपंख और कुछ डॉट्स भी काफी हैं. यह डिजाइन देखने में सुंदर भी लगेगा और ज्यादा मुश्किल भी नहीं होगा.

Janmashtami Mehndi Designs: मोरपंख, बांसुरी और मटकी... जन्माष्टमी पर हाथों पर बनवाएं राधा-कृष्ण के ये खास मेहंदी डिजाइन

जन्माष्टमी पर कान्हा के जन्म का इंतजार हर भक्त को रहता है. घर की सजावट और पूजा के साथ महिलाएं और लड़कियां इस खास दिन अपने हाथों को मेहंदी से सजाना भी पसंद करती हैं. अगर इस बार आप सामान्य फूल-पत्ती वाली मेहंदी से कुछ अलग चाहती हैं, तो क्यों न हाथों पर कृष्ण भक्ति की झलक दिखाई जाए. मोरपंख, बांसुरी, मटकी, कमल और राधा-कृष्ण जैसे मोटिफ्स से बनी मेहंदी न सिर्फ खूबसूरत लगेगी, बल्कि जन्माष्टमी के माहौल में भी बिल्कुल फिट बैठेगी. खास बात यह है कि इन डिजाइनों को सिंपल रखते हुए भी हाथों को फेस्टिव लुक दिया जा सकता है.

मोरपंख वाली मेहंदी रहेगी सबसे आसान

Latest and Breaking News on NDTV

भगवान कृष्ण से जुड़े प्रतीकों में मोरपंख सबसे खास माना जाता है. इसलिए कम समय में मेहंदी लगाने वाली लड़कियों के लिए यह डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है. हथेली या हाथ के पीछे एक लंबा मोरपंख बनाकर उसके आसपास छोटी बेल और पत्तियां बनाई जा सकती हैं. ज्यादा मिनिमल लुक चाहिए तो सिर्फ मोरपंख और कुछ डॉट्स भी काफी हैं.

बांसुरी से दें कृष्ण थीम का ट्विस्ट

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आप बिना कृष्ण की तस्वीर बनाए जन्माष्टमी वाली मेहंदी चाहती हैं तो बांसुरी डिजाइन ट्राई करें. हथेली के एक हिस्से में बांसुरी बनाकर उसके साथ मोरपंख, छोटे फूल और पत्तियों की बेल जोड़ें. यह डिजाइन देखने में सुंदर भी लगेगाा और ज्यादा मुश्किल भी नहीं होगा.

यह भी पढ़ें:  DIY Skin Care: चेहरे की ड्राईनेस से परेशान हैं? घर पर तैयार करें आसान मॉइस्चराइजिंग पैक

मटकी और माखन वाली मेहंदी है हटके

Latest and Breaking News on NDTV

नन्हे कान्हा की माखन चोरी जन्माष्टमी की सबसे प्यारी यादों में से एक है. ऐसे में मटकी और माखन की छोटी डिजाइन हाथों पर बनाई जा सकती है. मटकी के आसपास फूल, पत्तियां या छोटे डॉट्स जोड़कर इसे और आकर्षक बनायाा जा सकता है.

नन्हे कान्हा का डिजाइन लगेगा क्यूट

Latest and Breaking News on NDTV

थोड़ी अलग और क्यूट मेहंदी पसंद है तो नन्हे कान्हा का छोटा डिजाइन बनवा सकती हैं. पूरे चेहरे की बारीक तस्वीर बनाने के बजाय मुकुट, मोरपंख और बांसुरी के साथ कान्हा की सिंपल आउटलाइन बनाएं. इससे डिजाइन ज्यादा भारी भी नहीं लगेगा.

राधा-कृष्ण डिजाइन से मिलेगा ट्रेडिशनल लुक

राधा-कृष्ण की जोड़ी जन्माष्टमी मेहंदी के लिए एक खूबसूरत विकल्प है. दोनों चेहरों की हल्की आउटलाइन बनाकर ऊपर मुकुट और आसपास कमल, मोरपंख व फूलों की बेल बनाई जा सकती है. अगरर पोट्रेट बनाना मुश्किल लगे तो राधा-कृष्ण के नाम, मोरपंख और बांसुरी को मिलाकर सिंपल पैटर्न तैयार करें.

उंगलियों पर बनाएं छोटे कृष्ण मोटिफ्स

पूरे हाथ पर मेहंदी नहीं लगानी है तो उंगलियों पर छोटे मोरपंख, बांसुरी, कमल या मटकी के डिजाइन बनवा सकती हैं. यह मिनिमल लुक के साथ जन्माष्टमी की थीम को भी बनााए रखेगा.

यह भी पढ़ें:  घर में लगा है गुड़हल का पौधा? फूलों से ऐसे बनाएं होममेड फेसपैक, दाग-धब्बों में मिलेगा छुटकारा, चमकेगा चेहरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami Mehendi, Mehendi, Mehendi Benefits, Mehndi Designs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com