Mosquito Repellent App: बारिश के मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है. हर आदमी इनसे परेशान रहता है. इनसे बचने के लिए कॉइल, लिक्विड और स्प्रे का इस्तेमाल तो हर घर में होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका स्मार्टफोन भी मच्छर भगा सकता है. आपने बिल्कुल सही पढ़ा. आजकल इंटरनेट पर 'मच्छर भगाने वाले ऐप' (Anti Mosquito App) की खूब चर्चा हो रही है। 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले मशहूर यूट्यूब चैनल 'Sab Kuchh Sekho Jano' ने भी हाल ही में ऐसे ही एक ऐप का जिक्र किया है, जो हर तरफ चर्चा में है. दावा है कि इस ऐप से मच्छर भार जाते हैं. आइए जानते हैं कि ये ऐप क्या है और कैसे काम करता है.
मच्छर भगाने वाला ऐप कैसे काम करता है
आपको लग रहा होगा कि मोबाइल से ना तो धुआं निकलता है और ना ही कोई खुशबू, तो फिर इससे मच्छर कैसे भागेंगे. दरअसल ये पूरा खेल साउंड (आवाज) का है. ये ऐप्स आपके मोबाइल के स्पीकर से एक बहुत ही अलग तरह की हाई-फ्रीक्वेंसी (High Frequency) साउंड निकालते हैं. इस साउंड को 15 kHz से लेकर 21 kHz तक सेट किया जा सकता है. यह आवाज इंसानों को एक अजीब सी झनझनाहट जैसी लगती है, जो थोड़ी इरिटेटिंग हो सकती है, लेकिन दावा किया जाता है कि मच्छर इस आवाज को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते और दूर भाग जाते हैं.

ऐप को डाउनलोड और इस्तेमाल करने का तरीका
- एंड्रॉयड फोन वाले सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर जाएं.
- ऊपर सर्च बार में 'Anti Mosquito' टाइप करें.
- आपको सबसे ऊपर जो ऐप दिखे, जिसकी रेटिंग 4.1 के आसपास हो और लाखों लोगों ने डाउनलोड किया हो, उसे इंस्टॉल कर लें.
- ऐप को ओपन करने पर आपको स्क्रीन पर 15, 17 या 21 जैसे नंबर यानी फ्रीक्वेंसी दिखेंगे.
- आप 15 से शुरुआत कर सकते हैं। जैसे ही आप बटन दबाएंगे, एक बारीक सी आवाज आनी शुरू हो जाएगी.
- इसे बंद करने के लिए सिर्फ 'Stop' बटन पर क्लिक करें.
क्या ये ऐप सच में काम करते हैं
यूट्यूब वीडियो में भी होस्ट ने यही कहा है कि यह ऐप कितना असरदार है, इसका असली पता तो इसे इस्तेमाल करने के बाद ही चलेगा. कई लोग कहते हैं कि यह काम करता है, जबकि कुछ को लगता है कि यह सिर्फ एक प्रैंक या मजाक है. अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं, तो आज रात ही इसे अपने फोन में डाउनलोड करके देखिए. जब मच्छर काट रहे हों, तो इस ऐप को ऑन कर लें और खुद इसका असर चेक करें.
Anti Mosquito ऐप डाउनलोड करने से पहले क्या करें
1. अगर आप इस तरह का ऐप ट्राई करना चाहते हैं, तो उसे डाउनलोड करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें.
2. ऐप के डेवलपर का नाम, रिव्यू, डाउनलोड की संख्या और परमिशन जरूर चेक करें. अगर कोई साधारण ऐप जरूरत से ज्यादा मोबाइल परमिशन मांग रहा है तो सावधान रहें.
3. सिर्फ नाम देखकर कोई भी ऐप डाउनलोड न करें. प्ले स्टोर पर एक जैसे नाम वाले कई ऐप मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: घर की एंट्री को बनाएं खूबसूरत, पौधों और सजावटी गमलों से सजाने के 5 सस्ते DIY आइडिया
यह भी पढ़ें: बाथरूम के फर्श के जिद्दी दाग और साबुन की लेयर मिनटों में होगी साफ, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग हैक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं