आजकल प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान का असर सबसे पहले चेहरे पर देखने को मिलता है. किसी को पिंपल की समस्या होने लगती है, तो किसी की त्वचा ढीली हो जाती है. इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई लोग बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स से साइड इफेक्ट होने का खतरा भी बना रहता है. ऐसे में कुछ नेचुरल उपाय ही बहुत कारगर साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको नेचुरल क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप चावल के मांड से बना सकते हैं. दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन समेत ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं
चावल का मांड बनाने की सामग्री
- चावल का मांड
- एलोवेरा जेल
- विटामिन ई कैप्सूल
- बादाम का तेल या नारियल तेल
कैसे बनाएं?
क्रीम बनान के लिए पहले आप चावल का मांड निकालें और फिर एक कटोरी में निकालकर ठंडा कर लें. इसके बाद 3-4 चम्मच चावल के मांड में 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल और आधा चम्मच बादाम का डाल दें. अब इन सब चीजों को अच्छे से फेटें और एक स्मूथ क्रीमी टेक्सचर बना लें. अब आपकी नेचुरल क्रीम बनकर तैयार है. इसे आप कांच की शीशी में संभाल कर रख सकते हैं. इससे 10 दिन तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
चावल के मांड की क्रीम को इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से धो लें और ड्राय कर लें. इसके बाद थोड़ी सी नेचुरल क्रीम लें और चेहरे-गर्दन पर लगाएं. इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें. अब इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह साफ पानी से धो लें. लगातार 30 दिनों तक ऐसा करने से आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है. इस क्रीम में मौजूद चीजों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं. साथ ही इससे चेहरे पर भी चमक आती है.
यह भी पढ़ें: अलसी और चावल से बनाएं होममेड सीरम, झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा, दमक जाएगी त्वचा
यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: प्रियंका चोपड़ा की मां का देसी नुस्खा, मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये चीज, बाल बनेंगे सिल्की
यह भी पढ़ें: Bottle Feeding के दौरान पैरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान, एक्सपर्ट ने बताई 4 जरूरी टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं