विज्ञापन

Bottle Feeding के दौरान पैरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान, एक्सपर्ट ने बताई 4 जरूरी टिप्स

छोटे बच्चों को बोतल से फीड कराने के दौरान एक छोटी सी लापरवाही भी काफी नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे में माता-पिता को Bottle Feeding के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इससे बच्चे की सेहत पर कोई गलत असर नहीं होगा और बच्चा हेल्दी रहेगा.

Bottle Feeding के दौरान पैरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान, एक्सपर्ट ने बताई 4 जरूरी टिप्स
बच्चों को बोतल से फीड कराने के लिए टिप्स
Photo Credit: NDTV

छोटे बच्चों के विकास और पोषण के लिए छोटे बच्चों को दूध पिलाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. लेकिन बोतल से दूध पिलाते समय की गई छोटी सी लापरवाही भी बच्चे की सेहत पर भारी पड़ सकता है. पेट में गैस, पेट दर्द या इन्फेक्शन जैसी समस्याओं से बचाने के लिए पैरेंट्स को खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. इसी कड़ी में आज हम आपको 4 ऐसी जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान माता-पिता को बच्चों को बोतल फीडिंग के दौरान रखनी चाहिए. इसकी जानकारी गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर गरिमा सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी है. 

1. सही मात्रा में बनाएं दूध

बच्चों को सही से बोतल से फीडिंग कराने के लिए सही मात्रा में दूध बनाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. दूध में न तो ज्यादा पानी मिलाएं, न ही पाउडर. आप दूध बनाने के लिए 30mL पानी में 1 स्कूप पाउडर मिलाएं. डॉक्टर बताती हैं कि दूध बनाने के लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.

2. बोतल को अच्छे से साफ करें

हर यूज के बाद बोतल को सही से धोना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. इसके लिए आप बोतल के सारे पार्ट्स को अलग करें और फिर नेचुरल चीजों से बने डिशवॉश लिक्विड की मदद से धो दें.

3. तापमान का रखें ध्यान

बच्चे को बोतल से दूध पिलाने से पहले तापमान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए आप बोतल से अपनी कलाई पर एक-दो बूंद दूध की डालकर देखें. अगर आपको दूध काफी गर्म महसूस होता है, तो तुरंत बच्चों को फीड न कराएं.

4. पुराना दूध न पिलाएं

कभी भी माता-पिता को छोटे बच्चों को बहुत देर का रखा हुआ दूध नहीं पिलाना चाहिए. एक्सपर्ट बताती हैं कि पुराने दूध में बैक्टीरिया ग्रो कर सकते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा हो सकता है. ऐसे में आप बच्चों को हमेशा गर्म दूध ही पिलाएं.

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा रात में दांत पीसता है? पीडियाट्रिशियन ने बताया बच्चा क्यों करता है ऐसा, कैसे छूटेगी ये आदत

यह भी पढ़ें: छोटे बच्चे का कान कैसे साफ करें? पीडियाट्रिशियन ने बताई पैरेंट्स के लिए जरूरी बातें

यह भी पढ़ें: प्रोटेस्ट और स्ट्रेस के माहौल में बच्चे हो रहे हैं फ्रस्ट्रेट? माता-पिता के ये 3 कदम देंगे इमोशनल सपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com