अधिकतर महिलाओं की मेकअप किट में काजल एक अहम हिस्सा होता है. ये न केवल आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि पूरे लुक में भी चार-चांद लगा देता है. यही वजह है कि कई महिलाएं इसे रोजाना लगाना पसंद करती हैं. हालांकि, ज्यादातर महिलाएं बाजार में मिलने वाला काजल इस्तेमाल करती हैं, जिसमें कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं. ऐसे में लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से आंखों से जुड़ी कुछ समस्याओं का खतरा भी बना रहता है. दिलचस्प बात यह है कि आप चाहें तो घर पर भी आसानी से नेचुरल काजल बना सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी. वहीं, कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार भी आने वाला है और इस शुभ अवसर पर कई घरों में काजल बनाने की परंपरा रही है. ऐसे में आप भी दिवाली पर घर में शुद्ध, आयुर्वेदिक और नेचुरल काजल तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका...
काजल किस चीज से बनाया जाता है?
जरूरी चीजें
- दीपक
- 2 स्टील की प्लेट
- 2 छोटी कटोरी
- देशी घी

Add image caption here
दीवाली पर घी से काजल कैसे बनाएं?
- सबसे पहले रुई लेकर लंबी और पतली बाती बनाएं और मिट्टी के दीपक में रख दें.
- अब मिट्टी के दिये में शुद्ध देसी घी डालें. ध्यान रहे कि तैयार की हुई बाती घी में अच्छी तरह डूब जाए.
- इसके बाद जलते हुए दीपक के दोनों तरफ दो गिलास या कटोरियां रखें.
- फिर उनके ऊपर एक साफ स्टील की प्लेट को इस तरह उल्टा करके रखें कि प्लेट का बीचों-बीच वाला हिस्सा दीये की लौ के ठीक ऊपर हो.
- अब दीये को कुछ घंटों के लिए जलने दें. इससे कालिख या काजल स्टील की प्लेट पर जम जाएगी.
- फिर दीया पूरी तरह बुझ जाने और प्लेट के ठंडे होने के बाद प्लेट को हटाएं.
- अब इस प्लेट पर जमी हुई काली लेयर को चम्मच की मदद से खुरचें और एक छोटी डिब्बी में रख लें
घर पर वॉटरप्रूफ काजल कैसे बनाएं?
इस काजल को वॉटरप्रूफ बनाने के लिए आप इस बारीक पाउडर में शुद्ध देसी घी की 1-2 बूंदें डालकर अच्छी तरह मिला लें. इससे काजल मुलायम और चिकना हो जाएगा. इससे आप अपनी मेकअप किट में रख सकती हैं और अपने अनुसार यूज कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें- सालों पुराना पीतल का करवा कैसे साफ करें? जानिए करवा चौथ से पहले करवा साफ करने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं