Yogasans To Reduce Thigh Fat: लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल (Lifestyle) और खानपान की वजह से एक तरफ जहां कई तरह की बीमारियां शरीर को शिकार बना रही है वहीं इसकी जड़ यानी मोटापा तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. ऐसे में अगर हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट फॉलो की जाए तो लगातार तेजी से बढ़ते वजन को कंट्रोल (Weight.Control) किया जा सकता है. लेकिन कई बार शरीर के एक हिस्से में चर्बी बढ़ने लगती है जो लोगों के परेशानी का सबब बन जाती है. ऐसे ही ज्यादातर लोग जांघों में जमीं चर्बी (Thigh Fat) का शिकार हो जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें जींस पहनने में भी दिक्कत होने लगती है. अगर आप भी थाई फैट से परेशान है और अपने मनपसंद कपड़े नहीं पहन पा रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे इफेक्टिव योगासन (Yogasan) जिसे रोज़ाना करने से थाई फैट से छुटकारा पाया जा सकता है
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
थाई फैट कम करने के लिए करें ये योगासन | Do these yoga asanas to reduce thigh fat
उष्ट्रासन
उष्ट्रासन का सही तरीके से अभ्यास कर आप मोटापे से बच सकते है. थाई फैट को कम करने के लिए ये आसन बहुत ही ज़्यादा प्रभावी है. तो अगर आप जांघों में जमीं चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो उष्ट्रासन योग को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.
उष्ट्रासन कैसे करें :
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठें और इसके बाद घुटनों के बल खड़े होकर पैरों को पंजो के बल टिका लें. फिर पीछे की तरफ झुककर अपनी एड़िया छूने की कोशिश करें. ये योगासन आपकी बॉडी को फ्लैक्सिबल बनाने में मदद करता है.

नौकासन
नौकासन भी एक ऐसा योगासन है जिसकी मदद से आप अपना थाई, पेट और कॉफ मसल्स का फैट कम कर सकते हैं. नौकासन एक ऐसी योग मुद्रा है जो पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने, पाचन को सुधारने और तनाव को कम करने में मदद करती है.
नौकासन कैसे करें :
इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को शरीर के बगल में रखें. गहरी सांस लें और धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सिर, कंधे और पैर को ऊपर उठाएं. पैरों और हाथों को सीधा रखें ताकि आपका शरीर "नाव" के आकार में दिखे.संतुलन बनाए रखने के लिए अपने हाथों को अपने पैरों की ओर सीधा रखें. आपके पैर और सिर लगभग समान ऊंचाई पर होने चाहिए.इस स्थिति में रहते हुए सामान्य रूप से सांस लेते रहें और अपने पेट की मांसपेशियों पर तनाव महसूस करें. लगभग 10-20 सेकंड तक इस मुद्रा में रहें, फिर धीरे-धीरे वापस आएं और आराम करें.

वीरभद्रासन
अगर आप थाई फैट कम करना चाहते हैं तो रोजाना वीरभद्रासन को अपनी फिटनेस का हिस्सा बना लें. वीरभद्रासन की मदद से आप कूल्हे, थाइज़ और कॉफ मसल्स को मजबूत बना सकते हैं. आपको बता दें कि सिर्फ फिजिकल फिटनेस के लिए ही नहीं बल्कि वीर भद्रासन आप मेंटल फिटनेस के लिए भी कर सकते हैं. इसका अभ्यास करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है.
वीरभद्रासन कैसे करें :
वीरभद्रासन करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़े हों और पैरों को सीधा रखें. फिर अपने पैरों को लगभग 3-4 फीट की दूरी पर खोलें. अगले स्टेप में अपने दाएं पैर को 90° कोण पर बाहर की ओर घुमाएं और बाएं पैर को हल्का-सा अंदर की ओर मोड़ें.अब दाएं घुटने को मोड़ें ताकि वो आपके टखने के सीध में आए और जांघ ज़मीन के समांतर हो जाए. दोनों हाथों को कंधे की सीध में उठाएं और हथेलियाँ नीचे की ओर रखें. इस मुद्रा में 15-30 सेकंड तक रहें, फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे वापस सामान्य मुद्रा में आएं. अब बाईं ओर से भी यही मुद्रा दोहराएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं