Stomach Health: गट या पाचन को सेकंड ब्रेन भी कहा जाता है. अगर गट हेल्थ अच्छी रहती है तो पूरे शरीर को इसके फायदे मिलते हैं. वहीं, अगर पाचन बिगड़ जाए तो व्यक्ति को पाचन संबंधी दिक्कतें घेरने लगती हैं जिससे पूरे शरीर पर इसका असर पड़ने लगता है. ऐसे में पेट की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होता है. साथ ही, यह पता होना जरूरी है कि गट हेल्दी है या नहीं. शरीर ही ऐसे कई संकेत दे देता है जिनसे पता चलता है कि व्यक्ति की गट हेल्थ कैसी है. यहां जानिए किन-किन तरीकों से पता चलता है कि गट हेल्थ (Gut Health) अच्छी है. वहीं, अगर आपको ये संकेत खुद में नहीं दिखते तो आपको अपने पाचन का ख्याल रखने की जरूरत है.
सुबह की ये 5 आदतें दिमाग को बना देती हैं तेज, हर क्षेत्र में सफलता चूमती है कदम
अच्छी गट हेल्थ के संकेत | Signs Of Healthy Gut
मलत्याग करते समय नहीं होती असहजताअगर आपका पाचन तंत्र अच्छा होगा तो मलत्याग करते समय आपको असहजता महसूस नहीं होगी. जिन लोगों को मलत्याग करते हुए जरूरत से ज्यादा असहजता होती है या पेट में दबाव महसूस होता है उनका पाचन तंत्र ठीक नहीं होता.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पाचन तंत्र अच्छा ना हो तो अक्सर ही व्यक्ति कब्ज से परेशान रहता है. कब्ज होने पर समय पर मलत्याग नहीं होता है और मल कड़ा होने के चलते मलत्याग करते समय तकलीफ होती है.
पेट ना फूलनाकुछ भी खाते ही पेट फूल जाना खराब पाचन तंत्र की निशानी होती है. जिन लोगों को कुछ भी खाते हुए पेट फूलने की दिक्कत होती है या अक्सर ही पेट फूल जाता है तो उनका पाचन तंत्र अच्छा नहीं होता है.
बार-बार वजन का ना घटना ना बढ़नाजिन लोगों का वजन सामान्य बना रहता है और बार-बार ना ही वजन घटता है और ना बढ़ता है, उनका पाचन तंत्र (Digestive System) अच्छा रहता है. बार-बार अगर वजन में बदलाव होता रहता है तो इसका मतलब यह हो सकता है कि व्यक्ति का पाचन तंत्र अच्छा नहीं है.
पेट की दिक्कत से नींद ना बिगड़नाहेल्दी गट का एक संकेत यह भी है कि अक्सर ही पेट में होने वाली गड़बड़ी से आपकी नींद खराब नहीं होती है. ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें देर रात पेट में गुड़गुड़ महसूस होती है जिससे नींद उचट जाती है. अगर आपके साथ ऐसा नहीं होता है तो इसका मतलब है कि आपका गट हेल्दी है.
सही समय पर भूख लगनाअच्छा पाचन तंत्र होने का एक संकेत यह भी है कि आपको सही समय पर भूख लगती है. अगर बार-बार भूख लगने लगे या लंबे समय तक भूख ना लगे तो यह खराब पाचन तंत्र की तरफ इशारा होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं