How to keep banana fresh : केला एक ऐसा फल है, जो इंस्टेंट एनर्जी देता है. इसलिए व्रत और त्योहार के मौकों पर इसकी मांग और बढ़ जाती है. वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट भी इसे डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. लेकिन केले के साथ एक परेशानी है कि ये जल्दी सड़ने लगते हैं. एक हफ्ते भी इन्हें फ्रेश रखना मुश्किल होता है. ऐसे में हम आपको यहां पर एक ऐसी तरकीब बता रहे हैं, जिससे आप केले को ज्यादा दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं. तो बिना देर किए आइए जानते हैं...उन हैक्स के बारे में...
क्या आप भी कराती हैं जल्दी-जल्दी फेशियल, तो जान लीजिए इससे होने वाले नुकसान
कैसे रखें केले को फ्रेश - how to keep bananas fresh
केले को फ्रेश रखना है, तो फिर आप केले की रंगत के हिसाब से तय करें, इसे फ्रिज में स्टोर करें या नहीं. अगर केले थोड़े कच्चे हैं तो फिर आप इन्हें सीधे फ्रिज में न रखें, बल्कि किचन में खुला रखिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केले को ताजा रखने के लिए उनके डंठल को ढककर रखें. वहीं, आप सभी केले एक साथ स्टोर न करें बल्कि अलग-अलग करके रखें. इससे ज्यादा दिनों तक केले ताजे रहेंगे. इस तरकीब से आपको सारे केले बार-बार खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
वहीं, आप केले को ढककर रखने के अलावा टांगकर भी रख सकते हैं. इससे केले ज्यादा दिनों तक ताजे बने रहेंगे,बस इस बात का ध्यान रखें कि कहीं से कटे हुए न हों.
सिरके में धोकर अगर आप रखते हैं केले को तो ये लंबे समय तक ताजे बने रहेंगे. यह तरकीब भी बहुत असरदार है. बस आप केले को सिरके में डुबोकर बाहर निकालकर टांग दीजिए.
इसके अलावा आप विटामिन सी की गोली को पानी में घोलकर केले को उसमें डुबो दीजिए. इसके बाद बाहर निकालकर रख दीजिए. इससे भी केले जल्दी खराब नहीं होते हैं. यह सारे तरीके बहुत आसान हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं