डस्टबिन से बदबू आना आम बात है, लेकिन कई बार ये बदबू इतनी बढ़ जाती है कि सहन कर पाना मुश्किल होता है. खासकर किचन में रखें डस्टबिन से सबसे ज्यादा बदबू आती है. फल-सब्जियों के छिलके, खाने के बचे हुए टुकड़े और गीला कचरा जमा होने पर, किचन में रखे डस्टबिन की बदबू सारे घर में फैलने लगती है. ऐसे में किचन को साफ और फ्रेश रखना मुश्किल हो जाता है. कई बार डस्टबिन को बार-बार धोने के बाद भी बदबू पूरी तरह दूर नहीं होती. ऐसे में आप एक आसान सा नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं. इसके लिए आपको न तो किसी महंगे क्लीनर की जरूरत है और न ही किसी खास चीज को खरीदने की. बस डस्टबिन में कचरा डालने से पहले कुछ आसान स्टेप्स अपनाने होंगे. आइए जानते हैं-
डस्टबिन की बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीका
सबसे पहले डस्टबिन को अच्छी तरह साफ करेंडस्टबिन की बदबू दूर करने के लिए सबसे पहले उसे खाली करें और अच्छी तरह धो लें. इसके लिए पहले सादे पानी से डस्टबिन को साफ करें, फिर गर्म पानी में थोड़ा डिटर्टजेंट घोलकर इससे अच्छी तरह डस्टबिन की सफाई करें. धोने के बाद इसे अच्छी तरह सुखा लें, ताकि अंदर ज्यादा नमी न रहे.
नीचे बिछाएं अखबारजब डस्टबिन पूरी तरह सूख जाए, तब उसकी तली में एक साफ और सूखा अखबार बिछा दें. अखबार डस्टबिन में जमा होने वाली अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करता है. गीले कचरे से निकलने वाला पानी डस्टबिन की तली में जमा होने लगता है, इससे गंदगी और बदबू और बढ़ जाती है. अखबार बिछाने से डस्टबिन को साफ रखने में थोड़ी मदद मिलती है. जब भी अखबार गीला हो, आप उसे तुरंत बदल सकते हैं, जिससे बदबू बढ़ेगी नहीं.
अब छिड़कें बेकिंग सोडाअखबार बिछाने के बाद डस्टबिन की तली में थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़क दें. बेकिंग सोडा बदबू को सोखने में मदद करता है. इससे भी बदबू ज्यादा नहीं आती है. ऐसे में आप हर बार कूड़ा निकालने के बाद डस्टबिन की तली में थोड़े बेकिंग सोडा डाल सकते हैं.
बेकिंग सोडा छिड़कने के बाद डस्टबिन के अंदर एक साफ ट्रैश बैग लगा दें. इससे कचरा इकट्ठा करना और डस्टबिन को साफ रखना आसान हो जाता है. कभी भी सीधे डस्टबिन में कूड़ा न डालें और बैग भरने पर उसे समय से निकाल दें. गीले कचरे को लंबे समय तक डस्टबिन में जमा न होने दें, इससे बदबू तेजी से बढ़ती है.
इस तरह कुछ आसान स्टेप्स फॉलो कर आप डस्टबिन से आने वाली बदबू को कम कर सकते हैं और अपने घर का माहौल साफ-सुथरा रख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं