विज्ञापन

NDTV Yuva 2026: सोशल मीडिया पर किस तरह का केंटेंट ज्यादा चलता है? Gen Z जान लें कॉमेडी कंटेंट क्रिएटर अनुभवी यादव से जरूरी टिप्स

GenZ आजकल सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन की ओर ज्यादा बढ़ रहे हैं. ऐसे में उनके मन में सवाल रहता है कि आखिर सोशल मीडिया पर क्या ज्यादा चलता है. इसी पर कंटेंट क्रिएटर अनुभवी यादव ने NDTV Yuva Summit में अपनी टिप्स शेयर कीं.

NDTV Yuva 2026: सोशल मीडिया पर किस तरह का केंटेंट ज्यादा चलता है? Gen Z जान लें कॉमेडी कंटेंट क्रिएटर अनुभवी यादव से जरूरी टिप्स
NDTV Yuva 2026: कंटेंट क्रिएटर से जानिए कंटेंट क्रिएशन की जरूरी टिप्स
Photo Credit: NDTV

NDTV YUVA 2026: एनडीटीवी का Yuva समिट (NDTV Yuva 2026) आज मुंबई में आयोजित किया जा रहा है. इस मंच पर खेल, मनोरंजन, बिजनेसमैन, तकनीक और राजनीति जैसे विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं. दरअसल, एनडीटीवी युवा महज युवाओं का सम्मेलन नहीं है, यह एक ऐसा मंच है जहां भारत के सबसे प्रतिभाशाली दिमाग, सबसे मुखर आवाजें और सबसे प्रेरणादायक बदलाव लाने वाले लोग एक साथ आकर अपने विचार रखते हैं. इसी बीच जानी-मानी कॉमेडी कंटेंट क्रिएटर अनुभवी यादव भी इस समिट में शामिल हुईं और उन्होंने सोशल मीडिया से जुड़ी कुछ जरूरी टिप्स दीं.

कंटेंट क्रिएशन के लिए क्या है जरूरी?

आज सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर बनना जितना आकर्षक लगता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है. अक्सर लोग लगातार कंटेंट बनाते हैं, लेकिन जब उम्मीद के मुताबिक व्यूज या रिस्पॉन्स नहीं मिलता तो निराश होकर रुक जाते हैं. खासतौर से GenZ आजकल सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन की ओर ज्यादा बढ़ रहे हैं. ऐसे में उनके मन में सवाल रहता है कि आखिर सोशल मीडिया पर क्या ज्यादा चलता है और किस तरह का कंटेंट पोस्ट करने से उन्हें अच्छी इंगेजमेंट मिल सकती है. इसी पर बातचीत के दौरान कंटेंट क्रिएटर अनुभवी ने अपने एक्सपीरएंस के आधार पर जरूर टिप्स शेयर की.

क्या ज्यादा चलता है फनी रील या कंट्रोवर्शियल रील?

उन्होंने कहा कि लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं कि फनी रील या कंट्रोवर्शियल रील में से कौन ज्यादा चलती है. इसके जवाब में अनुभवी का मानना है कि सोशल मीडिया पर वही चीज ज्यादा दिखाई देती है, जिसे आप लगातार पोस्ट करते हैं. उनके मुताबिक, किसी एक फॉर्मेट या ट्रेंड के पीछे भागने से ज्यादा जरूरी है लगातार कंटेंट बनाते रहना. साथ ही हमेशा एल्गोरिथ्म पर काम करें उसके खिलाफ जाकर काम न करें.

Latest and Breaking News on NDTV

कंसिस्टेंसी है जरूरी

अनुभवी ने कंटेंट क्रिएशन में कंसिस्टेंसी पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि कई बार किसी क्रिएटर की एक रील वायरल हो जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आने वाली हर रील भी उतनी ही सक्सेस होगी. ऐसे में क्रिएटर्स को दूर की सोच रखनी चाहिए और केवल एक वायरल वीडियो के भरोसे नहीं बैठना चाहिए. इस सफर में धैर्य और लगातार मेहनत बेहद जरूरी है.

क्या है अनुभवी के सक्सेस का राज?

बातचीत के दौरान अनुभवी से सफलता का राज पूछा गया तो उन्होंने कहा कि खुद को लगातार नया बनाना और आसपास के लोगों को ध्यान से देखना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनके अनुसार, अगर कोई व्यक्ति अपनी आंखें और कान खुले रखे और लोगों के व्यवहार, बोलचाल और आदतों को बारीकी से समझे, तो उसे कंटेंट के लिए हमेशा नए आइडियाज मिल सकते हैं. मजाकिया अंदाज में उन्होंने ये भी माना कि कई बार स्क्रीन पर लोगों की नकल उतारना भी दर्शकों को खूब पसंद आता है. 

अनुभवी का पंच मी मोमेंट

अपने कंटेंट क्रिएशन करियर के खास पलों को याद करते हुए अनुभवी ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना एक्टर बनने का था. उन्होंने कहा कि उनके लिए पहला 'पिंच मी मोमेंट' तब आया जब Prime Video ने उन्हें एडवर्टाइजमेंट के लिए मैसेज किया. इसके अलावा, एक और यादगार क्षण तब आया जब मशहूर फिल्ममेकर Zoya Akhtar ने उन्हें फॉलो किया और मैसेज करके उनके काम की तारीफ की. अनुभवी के अनुसार, उनके लिए ये पल बेहद खास था, क्योंकि किसी बड़े और स्थापित फिल्ममेकर से ऐसा मैसेज मिलना उनके करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक है.

यह भी पढ़ें: Gen Z बिना बोले कैसे समझें सामने वाले का व्यवहार, NDTV Yuva समिट में बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट ने बताई ट्रिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ndtv Yuva 2026, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com