How To Clean Car Mats: रोजाना गाड़ी का इस्तेमाल करने से उसके मैट में धूल-मिट्टी, कीचड़े और कचरा भरना काफी ज्यादा आम बात है. कई बार हम इन्हें पटक-पटक कर साफ तो कर लेते हैं, लेकिन फिर भी नई जैसी चमक देखने को नहीं मिलती. साथ ही अगर इन्हें नियमित रूप से साफ न किया जाए, तो न सिर्फ कार का इंटीरियर गंदा दिखने लगता है बल्कि बदबू और बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में आप आसान तरीका अपनााकर घर पर ही कार के मैट को अच्छी तरह साफ कर सकते हैं और उन्हें फिर से सर्विसिंग जैसा चमकदार बना सकते हैं.
कितने प्रकार के होते हैं मैट्स?
गाड़ियों में अधिकतर रबर (ऑल-वेदर) मैट, कार्पेट मैट और विनाइल याा थर्मोप्लास्टिक मैट इस्तेमाल किए जाते हैं. रबर मैट धूल, पानी और कीचड़ को झेलने में सक्षम होते हैं और इन्हें साफ करना भी आसान होता है. वहीं, कार्पेट मैट कार के इंटीरियर को प्रीमियम लुक देते हैं, लेकिन इन्हें साफ रखने के लिए ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है. इसके अलावा, विनाइल और थर्मोप्लास्टिक मैट मजबूत, टिकाऊ और कार के फर्श के अनुसार फिट होने वाले होते हैं, जिन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है.

मैट्स कैसे करें साफ, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस?
- सबसे पहले मैट को कार से बाहर निकालें. बता दें, कि मैट को कभीी भी कार के अंदर साफ नहीं करना चाहिए. इससे पानी और सफाई करने वाले केमिकल कार के इंटीरियर में फैल सकते हैं.
- इसके बाद मैट को सीधा पकड़कर किसी सख्त जगह पर हल्के से झटकें या थपथपाएं. इससे उसमें फंसी धूल, मिट्टी और छोटे कंकड़ आसानी से निकल जाएंगे.
- अब तेज पानी की धार की मदद से मैट पर जमा गंदगी साफ करें. ध्यान रखें कि बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे मैट की शेप खराब हो सकती है.
- फिर एक ब्रश और हल्के साबुन या कार मैट क्लीनर की मदद से मैट को अच्छी तरह साफ करें. खासकर कोनों और खांचों पर ध्यान दें, जहां सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है.
- इसके बाद मैट पर लगा साबुन और बची हुई गंदगी पूरी तरह निकालने के लिए उसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
- मैट को धूप या खुली हवा में खड़ा करके पूरी तरह सूखने दें. ध्यान रहे कि गीले मैट को कार में वापस न रखें, क्योंकि नमी से बदबू जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
गाड़ी के मैट को कैसे रखें साफ?
- कार में बैठने से पहले जूतों की धूल-मिट्टी झाड़ लें, इससे मैट पर गंदगी कम जमा होगी.
- लंबे सफर के दौरान शू बैग या बूट ट्रे का इस्तेमाल करें, ताकि कीचड़ और मिट्टी सीधे मैट पर न पहुंचे.
- मैट की नियमित रूप से वैक्यूम क्लीनिंग करें, इससे धूल और कचरा अंदर तक नहीं जमेगा.
- कार के अंदर खाने-पीने से बचें, क्योंकि गिरे हुए टुकड़े मैट को जल्दी गंदा कर देते हैं.
यह भी पढ़ें: DIY Hacks: मत फेंकिए पुरानी और फेड हो चुकी जीन्स, इन 3 तरीकों से बन जाएंगी फिर से काम की चीजें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं