विज्ञापन

DIY Hacks: मत फेंकिए पुरानी और फेड हो चुकी जीन्स, इन 3 तरीकों से बन जाएंगी फिर से काम की चीजें

अगर आपके यहां भी अलमारी में पुरानी जीन्स रखी हैं, तो उन्हें फेंकिए मत. आप 3 तरीकों की मदद से इन जीन्स को फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बनने वाली चीजें आपके घर में भी काफी काम आएंगी.

DIY Hacks: मत फेंकिए पुरानी और फेड हो चुकी जीन्स, इन 3 तरीकों से बन जाएंगी फिर से काम की चीजें
पुरानी जीन्स का कैसे करें इस्तेमाल?
Photo Credit: NDTV

DIY Old Jeans Hacks: जीन्स हर किसी के लुक में चार-चांद लगाने का काम करती है. लेकिन समय के साथ-साथ और रोज इस्तेमाल होने से इसका कलर फेड हो जाता है और कई बार तो जीन्स फट ही जाती है. ऐसे में अधिकतर लोग जीन्स या तो फेंक देते हैं या फिर किसी ओर को दे देते हैं. अगर आपकी अलमारी में भी पुरानी जीन्स पड़ी हैं और फेंकने का सोच रहे हैं, तो रुक जाइए. आज हम आपको कुछ ऐसी आसान हैक्स बताने जा रहे हैंं जिसकी मदद से आप पुरानी जीन्स को फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बनने वाली चीजें आपके घर में भी काफी काम आएंगी.

1. बना लें डेनिम कुशन कवर

पुरानी जीन्स की मदद से आप अपने सोफे के लिए स्टाइलिश डेनिम कुशन कवर बना सकते हैं. दरअसल, जीन्स का कपड़ा काफी मजबूत और मोटा होता है, इसलिए इससे बने कुशन कवर बाकी सूती कवर की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश और खूबसूरत दिखते हैं. इसके लिए जीन्स के लेग वाले हिस्से से कुशन के आकार से थोड़ा बड़े दो टुकड़े काट लें. फिर तीन किनारों को सिल दें, कुशन अंदर डालें और आखिरी किनारा भी सिल दें. अगर चाहें तो जिप भी लगाा सकते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर कवर को निकालकर आसानी से धोया जा सके. आप अलग-अलग शेड वाली जीन्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

2. हैंगिंग ऑर्गेनाइजर बना लें

पुरानी जीन्स की जेबें सबसे काम की हिस्सों में से एक होती हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इस पर ध्यान नहीं देते. अगर आपकी जीन्स पुरानी हो गई है, तो उसकी जेबों को काटकर एक शानदार हैंगिंग ऑर्गेनाइजर बनाया जा सकता है. इसके लिए जीन्स कीी कुछ जेबों को आसपास के थोड़े कपड़े सहित काट लें. फिर इन्हें किसी बड़े डेनिम या मोटे कपड़े के टुकड़े पर एक के नीचे एक या ग्रिड की तरह सिल दें. इससे कई छोटी-छोटी पॉकेट्स तैयार हो जाएंगी, जिनमें आप पेन, कैंची, चिट्ठियां, चार्जर या रोजमर्रा की दूसरी छोटी चीजें रख सकते हैं. इसे आप स्टडी टेबल के पास, दीवार पर आसानी से टांग सकते हैं.

3. बना लें फ्लोर मैट

अगर आपके पास अलग-अलग रंग और शेड की कई पुरानी जीन्स पड़ी हैं, तो उनसे आप एक खूबसूरत पैचवर्क मैट या डोरमैट बना सकते हैं. इसके लिए जीन्स के कपड़े को छोटे-छोटे चौकोर या लंबी पट्टियों के आकार में काट लें और फिर उन्हें आपस में सिलकर एक बड़ा मैट तैयार कर लें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेनिम का कपड़ा काफी मोटा और टिकाऊ होता है, इसलिए इससे बना मैट लंबे समय तक चलता है और जल्दी खराब भी नहीं होता.

यह भी पढ़ें: थर्मस को कैसे साफ करें? स्टेनलेस स्टील बोतल की बदबू दूर करने के आसान घरेलू उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com